छत्तीसगढ

भाजपा उम्मीदवार लच्छू राम कश्यप सोमवार को भरेंगे पर्चा, रेणुका सिंह, डाॅ सिंह, उसेण्डी, कौशिक, साय होंगे नामांकन रैली में शामिल

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव का शंखनाद हो चुका है। जिसके लिये भाजपा के प्रत्याशी लच्छूराम कश्यप कल 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
नामांकन रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह,पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ रमन सिंह,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेणडी,नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री केदार कश्यप,महेश गागडा़ सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

नामांकन दाखिले के पहले आमसभा का आयोजन है। सभा संबोधन के बाद मांई दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन व आशीर्वाद लेकर नामांकन रैली सुबह 11 बजे निकलेगी व शहर के मुख्य मार्गों से होकर जिलाधीश कार्यालय पहुंचेगी। जहां पहुँच कर नामांकन दाखिल करेंगे।

भाजपा उम्मीदवार का जीवन परिचय

चित्रकोट विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार लच्छूराम कश्यप 1972 से 2003 तक शिक्षकीय पेशे सक्रिय रहे है। इसके उपरांत 2003 से भाजपा में शामिल हुए और चित्रकोट से भाजपा के विधायक निर्वाचित होकर विधानसभा पहुंचे। 2010 से 2015 तक बस्तर जिला पंचायत के अध्यक्ष रहे। वर्तमान में भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के महामंत्री हैं। भाजपा ने उन्हें फिर से चित्रकोट से उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button