छत्तीसगढ

शुरू से अंत तक हावी रही देवती कर्मा, 11 हजार 331 मतों से हासिल की शानदार जीत, कांग्रेस भवन में ढोल बजाकर मनाया गया जश्न

दन्तेवाड़ा। बहुप्रतिक्षित दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव रिजल्ट परत दर परत सामने आया। हालांकि इस सीट के लिए कुल 9 प्रत्याशी मैदान में आमने-सामने भीड़े, लेकिन मतगणना के पहले चरण से ही असली लड़ाई कांग्रेस की देवती कर्मा व बीजेपी के अजस्वी भीमा मंडावी के बीच चल रही थी, जो अंतिम चरण के गिनती तक बनी रही। इस तरह कांग्रेस की देवती कर्मा ने 20वें राउंड की समाप्ति के बाद 11 हजार 331 मतों से विजय हो गई है। पूरे मतगणना के दौरान जिस तरह से देवती कर्मा लगभग सभी राउंडों में अपना दबदबा बनाए रखी थी, उससे उनकी जीत तय माना जा रहा था, लेकिन देखना यह था कि देवती अपनी लीड दस हजार से अधिक रख पाती हैं या नहीं। अब परिणाम के साथ ही ये स्पष्ट हो गया है कि देवती ने एक बड़ी विजय प्राप्त किया है। कांग्रेस की इस जीत के बाद रायपुर के राजीव भवन में ढोल बजाकर जश्न मनाया गया।

12 सौ से अधिक कर्मचारियों व जवानों की छत्रछाया में पूरी की गिनती

मतगणना के लिए 14 कमरों में 14 टेबल लगाए गए हैं। 20 राउंड में मतगणना के परिणाम आए हैं। इसके लिए 400 से अधिक कर्मचारियों को लगाया गया है। मतगणना स्थल पर 800 से अधिक जवान सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहे।
लोकसभा चुनाव में विधायक भीमा मंडावी के नक्सली हमले में मारे जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। जिसके बाद इस सीट के लिए नौ प्रत्याशी नेशनल कांग्रेस पार्टी से अजय नाग, बीजेपी से ओजस्वी भीमा मंडावी, इंडियन नेशनल कांग्रेस से देवती कर्मा, कॉम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया भीमसेन मंडावी, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से सुजीत कर्मा, बहुजन समाज पार्टी से हेमंत पोयम, आम आदमी पार्टी से बालोराम भवानी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से योगेश मरकाम व स्वतंत्र प्रत्याशी सुदरूराम कुंजाम किस्मत आजमा रहे थे, जबकि दसवें नंबर पर नोटा था।

बीजेपी के विधायकों की संख्या अब घटकर 14 रह गई

बता दें कि लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। इसके लिए 23 सितंबर को वोट डाले गए थे और 27 यानि आज इसका रिजल्ट का दिन है। खैर, जिस तरह शुरू से ही देवती कर्मा बढ़त लिए हुए थी, उससे 17वे-18वें राउंट आते तक अपना एकछत्र दबदबा कायम हो चुका था। इससे लगभग साफ  हो चुका था कि अब दंतेवाड़ा उपचुनाव में भाजपा का सीट उनके हाथों से निकल गया। इस तरह अब बीजेपी के  विधायकों की संख्या भी 15 से घटकर 14 रह गई।

पहले से 20वें राउंड तक बनाए रखा दबदबा

दंतेवाड़ा में मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हुई थी। मुख्य मुकाबला बीजेपी की ओजस्वी मंडावी और कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा के बीच प्रथम चरण से देखने को मिला। फस्र्ट राउंड से ही देवती कर्मा अपना दबदबा बनाए रखी थी। पहले चरण के मतगणना में जहां देवती कर्मा को 3267 मत मिले वहीं ओजस्वी मंडावी को 1511 वोट प्राप्त हुए। दूसरे राउंड समाप्त होने के बाद कांग्रेस की देवती कर्मा 2800 मतों से आगे चल रही थी। तीसरे चरण में बीजेपी को 2240 मत और कांग्रेस को 3740 मत प्राप्त हुआ। इस तरह तीसरे राउंड में देवती को 3740 और ओजस्वी को 2240 मत मिले। चौथे चरण में भाजपा को 3261 तो कांग्रेस ने 3300 वोट हासिल कर आगे रही। पांचवे चरण की मतगणना के बाद बीजेपी को 2954 मत तो, वही कांग्रेस को 4744 मत प्राप्त हुआ। यानि पांचवे चरण में कांग्रेस बीजेपी से 6108 मत से आगे रही। छठवें चरण में भी भाजपा से कांग्रेस 6927 वोटों से आगे रही। सातवें चरण-की मतगणना के बाद कांग्रेस की बढ़त 6101 हो गई थी। आठवें चरण की मतगणना के बाद जहां बीजेपी को 2562 मत प्राप्त हुए थे, वही कांग्रेस को 1905 मत प्राप्त हुआ। आठवें चरण में बीजेपी कांग्रेस से 657 मतो से आगे रही, लेकिन ओवर ऑल कांग्रेस बीजेपी से 5444 मत से आगे चल रही थी।
नौवें चरण की मतगणना खत्म होने के बाद बीजेपी को 2093 तो कांग्रेस को 2893 मत प्राप्त हुआ था। नौवें चरण में कांग्रेस बीजेपी से 6244 मत से आगे। दसवे राउंड में भी कांग्रेस ने लीड बड़ाई। 1003 मतों से कांग्रेस ने दसवे राउंड में बीजेपी से लीड बढ़ाई। इस तरह कांग्रेस कुल 7247 मतों से आगे रही। 11वें चरण में भी कांग्रेस 6593 मतों से आगे रही, जबकि 12वें चरण तक बढ़कर 8753 तक पहुंच चुकी थी।
13वां राउंड खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी देवती कर्मा ने अपनी लीड को और बढ़ा लिया है। 13 राउंड के खत्म होने के बाद देवती कर्मा को कुल 38248 मत मिले हैं। वहीं ओजस्वी मंडावी को सिर्फ 29190 मत मिले हैं। इस तरह देवती कर्मा 9058 वोटों से आगे चल रही है। इससे देवती का जीतना लगभग तय है।
देखिए किस तरह रही मतों का फिगर
प्रथम चरण में भाजपा को 1511 वोट और कांग्रेस को 1756 मत।
दूसरे चरण में भाजपा को 2123 वोट और कांग्रेस को 3413 वोट मिले जिससे उसकी बढ़त 2847 वोट की हुई।
तीसरे चरण में कांग्रेस बीजेपी से 4278 वोटों से आगे रही।
चौथे चरण में भाजपा को 3261 वोट मिले तो कांग्रेस ने 3300 वोट हासिल कर बढ़त 4317 वोटों की बनाई।
पांचवे चरण की मतगणना में भाजपा को 2954 वोट मिले तो कांग्रेस को 4774 वोट मिले। कांग्रेस की बढ़त 6106 वोट हो गई।
6वें चरण की मतगणना में भाजपा को 2400 वोट प्राप्त हुए तो कांग्रेस ने 3219 वोट हासिल कर 6927 वोट की बढ़त हासिल कर ली।
7वें चरण में भाजपा को 3436 वोट हासिल हुए वहीं कांग्रेस को 2610 वोट मिले।
7वें चरण की मतगणना के बाद कांग्रेस की बढ़त 6101 हो गई थी।
8वें चरण की मतगणना में भाजपा को 2526 और कांग्रेस को 1905 वोट मिले जिसके बाद कांग्रेस की बढ़त 5444 वोट रही।
वहीं 9वें चरण की मतगणना पूरी होने पर कांग्रेस की बढ़त 6244 वोट रही। भाजपा को 2093 और कांग्रेस को 2893 वोट मिले।
10वें चरण में भाजपा को 2125 वोट और कांग्रेस को 3128 वोट मिले।
11वें चरण में भाजपा को 2534 वोट और कांग्रेस को 1880 वोट मिले। कांग्रेस की बढ़त 6593 रही।
12वें चरण में भाजपा को 1315 वोट मिले तो कांग्रेस को 3520 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस की बढ़त 8753 वोट रही।
13वें चरण में भाजपा को 283 वोट वहीं कांग्रेस को 588 वोट मिले। कांग्रेस की बढ़त 9058 वोटों की रही।
14वें चरण में की गणना के बाद तक कांग्रेस को 1120 और भाजपा को 2229 वोट मिले। कांग्रेस ने भाजपा पर 7949 वोटों की बढ़त बनाई थी।
15वें चरण में बीजेपी 505 मत प्राप्त हुए तो कांग्रेस को 1406 मत प्राप्त हुआ। इस राउंड में कांग्रेस 8838 मत से आगे रही।
16वें राउंड के बाद 9937 मतों से कांग्रेस आगे रही
17वें राउंड के बाद बढ़कर 10943 मतों से कांग्रेस आगे रही
18वें राउंड के बाद 11559 मतों से कांग्रेस आगे
19वें राउंड के बाद 11319 मतों से कांग्रेस आगे
20वें राउंड के बाद 11331 मतों से कांग्रेस आगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button