छत्तीसगढ

हर परिस्थितियों के लिए तैयार रहें कार्यकर्ता: डाॅ. रमन सिंह

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थितियों में तैयार रहता है। हमारे सामने परिस्थितियां जो हैं, उससे हमें जमकर मुकाबला करना होगा। यह तय है कि जीत अंततः हमारी ही होगी। कुशाभाऊ ठाकरे में आयोजित नगरीय निकाय चुनाव सहित संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा के आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रशासनिक तंत्र कांग्रेस की सहयोगी के तौर पर कार्य कर रहा है, जिससे हम सब को हर मोर्चे पर लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि पराक्रमी कार्यकर्ता कभी परास्त नहीं होते हैं, है वे हमेशा हौसलों के साथ खड़ा रहते हैं।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। कार्यकर्तागण जीत के लिये अभी से तन्मयता से लग जायें। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि बूथ समितियों के गठन से हमारी मजबूती और बढ़ेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान व सक्रिय सदस्यता अभियान की समीक्षा की। मोर्चा प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह ने सदस्यता अभियान से लेकर चुनाव निर्वाचन पर विस्तार से जानकारी दी।

पूर्व मंत्री व नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने नगरीय निकाय चुनाव के तैयारी पर बिन्दुवार चर्चा की। विधायक व चुनाव प्रभारी शिवरतन शर्मा ने दंतेवाड़ा चुनाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश प्रवक्ता भूपेन्द्र सवन्नी ने सम्पर्क अभियान, संजय श्रीवास्तन ने जन जागरण अभियान व प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा सप्ताह के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री सुभाऊ राम कश्यप सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला संगठन प्रभारी, पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button