National Trade Expo : रायपुर में CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ…! देशभर के उद्योगपति और ब्रांड एक मंच पर…‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

National Trade Expo : रायपुर में CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का भव्य शुभारंभ…! देशभर के उद्योगपति और ब्रांड एक मंच पर…‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर

रायपुर, 20 फरवरी। National Trade Expo : राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में देश के प्रतिष्ठित व्यापारिक आयोजनों में शामिल CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। 20 से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव में प्रदेश सहित देशभर के व्यापारी, उद्योगपति, उद्यमी और स्टार्टअप प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी सहित संरक्षक समिति के परविंदर सिंह भाटिया, रामजी पटेल एवं सलाहकार समिति के मनमोहन अग्रवाल, भरत बजाज, विजय गोयल, कीर्ति व्यास और अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन अवसर पर पूरे परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का माहौल देखने को मिला।

व्यापारिक भविष्य का मंच : अमर पारवानी

अमर पारवानी ने अपने संबोधन में कहा कि CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि देश के व्यापारिक भविष्य को दिशा देने वाला मंच है। यह आयोजन व्यापारियों, उद्योगों और नवाचारों को एक साझा प्लेटफॉर्म प्रदान कर “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

देशभर के ब्रांड एक मंच पर

एक्सपो परिसर को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। विभिन्न राज्यों से आए प्रदर्शक लघु एवं मध्यम उद्योग, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल सहित अनेक क्षेत्रों के उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। आयोजन व्यापारिक नेटवर्किंग, निवेश संभावनाओं और नए व्यावसायिक अवसरों का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है।

21 फरवरी को विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

आयोजन के दूसरे दिन 21 फरवरी को रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, अमित चिमनानी सहित कई प्रख्यात उद्योगपति और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होगा समापन

इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का भव्य समापन 24 फरवरी को विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में किया जाएगा, जिससे आयोजन की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख सहयोगी

CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के मुख्य सहयोगी रहेजा ग्रुप तथा सह-सहयोगी नवकार ज्वेलर्स, अष्टविनायक रियल्टीज, महादेवा ग्रुप बॉय मध्यानी और टीटीपी एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड रहे।

शुभारंभ समारोह का मंच संचालन कैलाश खेमानी ने किया। यह आयोजन “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

About The Author

व्यापार