छत्तीसगढ

Congress : शहर कांग्रेस ने बच्चों के साथ सोनिया गांधी का मनाया 76वां जन्मदिन

राजनांदगांव, 10 दिसम्बर। Congress : भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की धर्मपत्नी व भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिन पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में पूर्व माध्यमिक शाला लखोली वार्ड-32 में बच्चों के साथ जन्मदिन मनाया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व प्रवक्ता अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी 

अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 9 दिसंबर शुक्रवार को श्रीमती सोनिया गांधी के 76वें जन्मदिवस पर लखोली के पूर्व माध्यमिक बालक व कन्या शाला में बच्चों के इंटरवल के समय बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर मनाया। इस दौरान एक स्कूली छात्रा अर्पणा गोरी का भी जन्मदिन मनाया गया। 

तत्पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उपहार स्वरूप कापी-पेन का वितरण कर खुशियां मनाई। इस दौरान शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा द्वारा बच्चों को भारत देश में कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार के योगदानों को साझा किया। कार्यक्रम को लेकर वार्ड पार्षद मनीष साहू व महेश साहू सक्रिय रूप से लगे रहे।

इस दौरान संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद यहया, उत्तर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, नरेश साहू, पार्षद भागचंद साहू, एल्डरमेैन राजा गुप्ता, अमित जंघेल, सोनूराम साहू, सुकृत गुप्ता, विजय अग्निहोत्री, अंकालू साहू, मनीष अग्रवाल, मुन्ना अग्रवाल, अयुम खान, रामनाथ निर्मलकर सहित स्कूल प्राचार्य एवं शिक्षक-शिक्षिका मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button