अन्य ख़बरें

Dharmendra’s debut : ओटीटी की दुनिया में धर्मेन्द्र का डेब्यू, ऐतिहासिक किरदार में आएंगे नजर

मुंबई, 16 फरवरी। Dharmendra’s debut : हिन्दी सिनेमा में हीमैन के नाम ख्यात रहे अभिनेता धर्मेन्द्र सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहते हैं। लम्बे समय से फिल्मों से दूर रहे रहे धर्मेन्द्र आने वाले समय में जहाँ फिल्मों में दिखाई देंगे, वहीं वे ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने जा रहे हैं। ओटीटी जिसने भारतीय सिनेमा के कई सितारों को पुन: सक्रिय करने में सफलता प्राप्त की है, अब धर्मेन्द्र को एक बार फिर से दर्शकों के बीच लेकर आ रही है। अब 87 साल की उम्र में बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। हमेशा अपने किरदार से दर्शकों को अपना बनाने वाले धर्मेंद्र ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहद ही पावरफुल किरदार के साथ डेब्यू करेंगे।

धर्मेंद्र जी5 की ओरिजिनल सीरीज ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड में नजर आने वाले हैं। यह सीरीज एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें मुगल साम्राज्य से जुड़ी चीजों को भली भांति दर्शाया जाएगा। इस सीरीज में अदिति राव हैदरी अनारकली, आशिम गुलाटी प्रिंस सलीम, ताहा शाह प्रिंस मुराद, जरीना वहाब रानी सलीमा, संध्या मृदुल रानी जोधाबाई और मिर्जा हकीम के रूप में राहुल बोस नजर आएंगे। जी5 की इस ओरिजिनल सीरीज में धर्मेंद्र सूफी संत शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभाएंगे।

ताज-डिवाइडेड बाय ब्लड से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने अपने दो अलग-अलग लुक शेयर किए हैं। पहले लुक उन्होंने लाल रंग की सूफी संत कॉस्टयूम पहनी हुई है और बढ़ी हुई सफेद दाढ़ी के साथ एक्टर का लुक बिल्कुल यूनिक है।
पहली तस्वीर शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, फ्रेंड्स मैं फिल्म ताज में शेख सलीम चिश्ती का किरदार निभा रहा हूं, जोकि एक सूफी संत थे। मेरा छोटा बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है। आप सब की शुभकामनाएं चाहिए। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने ओरिजिनल सीरीज से एक और लुक शेयर किया, जिसमें वह कुर्सी पर बैठे हुए हैं।

https://twitter.com/aapkadharam/status/1625702021386080263?cxt=HHwWjsDQ9YDY048tAAAA

शेख सलीम चिश्ती एक सूफी संत थे, जिन्होंने अकबर और उनके बेटे को सलीम को ये आशीर्वाद दिया था कि भविष्य में वह जहांगीर के नाम से प्रसिद्ध होगा। गौरतलब है कि फतेहपुर सीकरी में अकबर ने सूफी संत शेख सलीम चिश्ती के सम्मान में उनके नाम से पवित्र मकबरा भी बनवाया है।इस सीरीज में नसीरुद्दीन शाह किंग अकबर के रूप में नजर आएंगे। इस सीरीज का निर्देशन रोनाल्ड स्कैल्पेलो कर रहे हैं और इसकी कहानी साइमन फैंटाजो ने लिखी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button