मनोरंजन

Rakhi Sawant : शर्लिन चोपड़ा पर केस करने के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचीं राखी सावंत

मुंबई, 7 नवम्बर। Rakhi Sawant : राखी सावंत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों उनके और शर्लिन चोपड़ा के बीच झगड़ा चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर मीडिया में आके निशाना साधती हैं।

मामले की शुरुआत तब हुई जब शर्लिन बिग बॉस में साजिद खान के हिस्सा लेने पर भड़क उठीं। वह साजिद पर मीटू के तहत केस करने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची थीं। दूसरी तरफ राखी सावंत ने साजिद का सपोर्ट किया है और शर्लिन का मजाक उड़ाया। मामला यहां तक बढ़ गया कि राखी ने शर्लिन के खिलाफ केस भी दर्ज कराया। सोमवार को राखी एक बार फिर से पुलिस स्टेशन (Rakhi Sawant) पहुंचीं।

क्या बोलीं राखी सावंत

राखी ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद पपराजी से बात की। राखी ने बताया कि शर्लिन चोपड़ा पर बहुत सारी धाराएं लगानी थी। बहुत सारी तकलीफ हो गई है। उसका पुलिस स्टेशन जुहू पड़ता है। वह मेरे पुलिस स्टेशन ओशिवारा में क्या कर रही है। ओशिवारा मेरा पुलिस स्टेशन बनता है। जब पपराजी ने कहा कि वो आमने-सामने बैठकर अपने झगड़े सुलझा लें तो राखी ने कहा, आ जाए वो सामने, मुझे कोई टेंशन नहीं है। यहां साहब (पुलिस अधिकारी) ने कहा मेरे पर तो कोई केस बनता ही नहीं है। 

राखी पर भड़की थीं शर्लिन

इससे पहले शर्लिन ने राखी के बारे में कहा, मेरी लड़ाई उसके साथ कभी नहीं थी। वो जिंदा है, नहीं है, मर रही है, मेरा उससे कोई मतलब नहीं है। ये लड़ाई यौन शोषण के खिलाफ है। यौन शोषण करने वालों के खिलाफ है। क्या कर रही है वो? जो लोग यौन शोषण का विरोध कर रहे हैं वो उससे लड़ाई कर रही है।‘

मीटू में फंसे थे साजिद खान

बता दें कि 2018 में मीटू के तहत साजिद खान (Rakhi Sawant) पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। फिल्म इंडस्ट्री और पत्रकार सहित 9 महिलाओं ने उन पर आरोप लगाया था। इनमें शर्लिन चोपड़ा, मंदाना करीमी अहाना कुमरा सहित अन्य एक्ट्रेसेस थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button