छत्तीसगढ

RP Bhataphari : बैनर तले कोई भी कार्यक्रम होगा प्रदेश मुख्यालय की अनुमति से

रायपुर, 18 नवंबर। RP Bhataphari : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के अध्यक्ष श्री आर पी भतपहरी  ने बताया कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के बैनर तले कोई भी कार्यक्रम जैसे बाइक यात्रा, सतनाम संदेश यात्रा, पदयात्रा, न्याय यात्रा आदि करने के पूर्व प्रदेश मुख्यालय से आवश्यक रूप से सलाह  एवम विचार-विमर्श किए जाने के पश्चात अनुमति से ही होगी। उन्होंने कहा की सतनामी समाज के अन्य संगठनों तथा गैर सतनामी समाज के संगठनों के कार्यक्रम, यात्रा, झांकी एवं उत्सव आदि में हमारे संस्था संगठन का बैनर प्रदेश मुख्यालय के अनुमति बिना उपयोग में ना लाएं।

अध्यक्ष (RP Bhataphari) भतपहरी ने कहा कि किसी भी उप समिति जैसे महिला प्रकोष्ठ, संघर्ष समिति, साहित्य एवं सांस्कृतिक समिति तथा युवा प्रकोष्ठ आदि में किसी भी पद पर  नियुक्ति मनोनयन एवं चयन प्रदेश मुख्यालय /प्रदेश अध्यक्ष के अनुमति के बिना नहीं हो सकेगी।

उन्होंने आदेश जारी कर यह निर्देशित किया कि उप समिति जैसे महिला प्रकोष्ठ, साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, संघर्ष समिति व युवा प्रकोष्ठ आदि के पदाधिकारी अपने-अपने दौरा कार्यक्रम के बारे में पर्याप्त समय पूर्व प्रदेश अध्यक्ष /प्रदेश मुख्यालय से सलाह विचार विमर्श कर दौरा कार्यक्रम हेतु अनुमति प्राप्त करने के पश्चात ही द्वारा  पर रवाना होंगे। उन्होंने प्रदेश प्रबंध कारिणी के समस्त पदाधिकारियों, जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें ताकि संस्था एवं संगठन में कसावट एकरूपता लाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button