Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War : 33 गर्भवती महिलाएं एक ही विमान से पहुंची अर्जेंटीना…जानें क्यों

ब्यूनस आयर्स, 12 फरवरी। Russia-Ukraine War : रूस-यूक्रेन जंग के बीच अब तक 10 हजार से ज्यादा प्रेग्नेंट औरतें रूस से अर्जेंटीना जा चुकी हैं। गुरुवार को ब्यूनस आयर्स पहुंचने वाली 33 औरतें प्रेग्नेंसी के आखिरी हफ्तों में थीं। दरअसल, ये महिलाएं जंग के बीच रूस में बच्चा पैदा नहीं करना चाहती। वहीं अगर इनका बच्चा अर्जेंटीना में पैदा होता है तो इससे मां-बाप को भी सिटिजनशिप मिलना आसान हो जाता है।

इन रूसी महिलाओं ने शुरुआत में बतौर टूरिस्ट अर्जेंटीना जाने की बात कही थी। हालांकि, बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि वो अपने बच्चों को बेहतर भविष्य के लिए अर्जेंटीना की सिटिजनशिप दिलाने जा रही हैं। इन प्रेग्नेंट औरतें के पलायन को बर्थ टूरिज्म नाम दिया गया है।

33 गर्भवती महिलाएं एक ही विमान से पहुंची

33 गर्भवती महिलाएं एक ही विमान से पहुंची अधिकारी कैरिग्नानो ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ये सभी गर्भवती महिलाएं अपने बच्चों को जन्म देने के लिए अर्जेंटीना आ रही हैं ताकि उन्हें इस देश की नागरिकता मिल सके। हालांकि उन्होंने ने यह भी कहा कि वे इन रूसी गर्भवती महिलाओं पर नकेल कस रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह 33 रूसी महिलाएं एक ही विमान से ब्यूनस आयर्स पहुंची थीं। राष्ट्रीय प्रवासन एजेंसी के अनुसार नवीनतम आगमन सभी गर्भावस्था के अंतिम सप्ताह में थे। अचानक एक साथ इतनी महिलाओं को देखकर उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। हालांकि उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बाद में देश में प्रवेश करने की अनुमति दी गई।

सुरक्षित माना जाता है अर्जेंटीना का पासपोर्ट

बेहद सुरक्षित माना जाता है अर्जेंटीना का पासपोर्ट क्रिश्चियन रूबिलर ने कहा कि पुतिन के शासन में, युद्ध के लिए सहमत नहीं होना, किसी के जेल जाने या उसके परिवार के सदस्यों को लड़ाई की अग्रिम पंक्ति में भेजने के लिए पर्याप्त है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जेंटीना का पासपोर्ट दुनिया भर में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पासपोर्ट्स में से एक है। इसके पासपोर्ट पर दुनिया के 171 देशों में बिना वीजा के एंट्री मिल सकती है। वहीं रूसी पासपोर्ट पर महज 87 देशों की यात्रा बिना वीजा (Russia-Ukraine War) के की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button