Swadeshi Mela in Raipur: Prestigious Swadeshi Mela organised in Raipur from 18th to 25th December... Kedar Gupta became the convener... Jaspreet Singh Saluja became the co-convenerSwadeshi Mela in Raipur

रायपुर, 12 नवंबर। Swadeshi Mela in Raipur : भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित स्वदेशी मेला रायपुर 2025-26 का आयोजन इस वर्ष 18 से 25 दिसंबर 2025 तक साईंस कॉलेज मैदान में संपन्न होगा। प्रदेश के नागरिक इस मेले का पूरे वर्ष बेसब्री से इंतजार करते हैं। मेले में सुई से लेकर बड़ी मशीनरी तक की सभी स्वदेशी वस्तुएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।

प्रतिदिन मेले में मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसमें हजारों प्रतिभावान लोग हिस्सा लेंगे। साथ ही, विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और खान-पान स्टाल भी लगाए जाएंगे। मेले में छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, पंजाब, उड़ीसा, आंध्र और अन्य राज्यों की लोकनृत्य और पारंपरिक कला का प्रदर्शन भी होगा।

इस वर्ष के मेले के संयोजक केदार गुप्ता अध्यक्ष, एपेक्स बैंक बनाए गए हैं। सह संयोजक के रूप में जसप्रीत सिंह सलूजा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और मनीषा सिंह (समाजसेवी) को नामित किया गया है। स्वागत समिति सचिव अमरजीत सिंह छाबड़ा, मेला महिला प्रमुख आरती दुबे, सह महिला प्रमुख सीमा शर्मा भी समिति में शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्र प्रदेश तक की सांस्कृतिक झलक

स्वदेशी मेले में विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसमें लोक नृत्य, व्यंजन और 350 से ज़्यादा स्टॉल भी होंगे। संस्कृति और स्वदेशी उत्पादों के मिश्रण से भरपूर यह मेला राज्यों की संस्कृतियों की झलक पेश करेगा। छत्तीसगढ़ से लेकर आंध्र प्रदेश तक की विविध संस्कृतियों को प्रदर्शित किए जाएंगे।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक जगदीश पटेल, समाजसेवी उमेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रांत मेला प्रमुख अमर बंसल, प्रांत सह संयोजक शीला शर्मा, इंदिरा जैन सहित अनेक स्वदेशी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेला में 350 से अधिक स्वदेशी स्टाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समसामयिक विषयों पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विशेषज्ञ उपस्थित होकर महत्वपूर्ण चर्चाओं में भाग लेंगे। यह मेला स्वदेशी उत्पादों और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

About The Author

You missed