Breaking Newsछत्तीसगढ

Tatapani Festival : भूपेश बघेल ने बच्चों के साथ उड़ाई पतंग, 976 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

रायपुर, 14 जनवरी।Tatapani Festival : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मकर संक्रांति के अवसर पर जिले के ऐतिहासिक तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। सीएम बघेल ने बच्चों के साथ मिलकर पतंग भी उड़ाई।नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।

मुख्यमंत्री ने (Tatapani Festival) 976 करोड़ 47 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र में 284 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 446 विकास कार्यों का लोकार्पण, सामरी विधानसभा क्षेत्र में 777 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 16 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में 46 विकास कार्यों का शिलान्यास व 138 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किये गये 20 घोषणाओं तथा 03 निर्देशों का शिलान्यास एवं सामरी विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग के दो घोषणा के कार्यों का लोकार्पण किया। महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सामूहिक कन्या विवाह योजनान्तर्गत 501 जोड़ों के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए तथा नव दंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।

धार्मिक मान्यताओं व भूमिगत गर्म जल स्त्रोत के नाम से प्रसिद्ध तातापानी में प्रत्येक वर्ष की भांति मकर संक्रांति पर्व पर वृहद मेला लगता है, जहां जिले के पड़ोसी राज्यों झारखण्ड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए प्रतिवर्ष जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाता है।

मुख्यमंत्री बघेल ने रीति रिवाज से ऐतिहासिक तातापानी में भगवान शिव की पूजा अर्चना कर यहां स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों के भी दर्शन किए।इसके पश्चात उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं पर आधारित विकास कार्यों की स्टॉल के माध्यम से लगायी गयी प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

तातापानी संक्रांति परब के (Tatapani Festival) अवसर पर स्कूल शिक्षा व आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिन्तामणी महाराज, सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

तातापानी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की ये घोषणाएं 

कुसमी लावा जलाशय योजना 25 करोड़ लागत।

भूमका व्यपर्तन योजना 30 करोड़ की लागत की घोषणा।

कुसमी में व्यवहार न्यायालय की घोषणा।

चांदो में सहकारी बैंक शुरू की घोषणा।

गौरलाटा को पर्यटन केंद्र के रूप विकसित करने की घोषणा।

नगर पंचायत कुसमी में गौरव पथ निर्माण।

तातापानी महोत्सव को ट्रस्ट बनाने की घोषणा।

बलरामपुर में गौरव पथ की घोषणा।

परसपाल से चलगली,  चलगली से भगवानपुर होते हुए मोरन, जनक मोड़ से रामनगर तक सड़क निर्माण की घोषणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button