छत्तीसगढमौसम

Weather Update: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बढ़ेगी ठंड,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली, 18 नवंबर। Weather Update : देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिल्ली में सुबह और शाम के वक्त ठंड महसूस होने लगी है। वहीं, राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है।

इसके अलावा, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में हुई बर्फबारी (Weather Update) के कारण तापमान में तेजी से गिरावट आई है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड व उड़ीसा जैसे राज्यों में जल्द ही ठंड का सितम शुरू होने वाला है।

दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर डिप्रेशन तमिलनाडु की ओर बढ़ेगा। इसके असर के कारण पहाड़ों पर दोबारा बर्फबारी संभव है। इससे कई राज्यों का तापमान 10 से 12 डिग्री से नीचे लुढ़क सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button