CAIT की नागपुर में राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न…! व्यापारियों के सशक्तिकरण और स्वदेशी अभियान को मिला नया बल…छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि मंडल ने किया भागीदारी

CAIT की नागपुर में राष्ट्रीय बैठक सम्पन्न…! व्यापारियों के सशक्तिकरण और स्वदेशी अभियान को मिला नया बल…छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधि मंडल ने किया भागीदारी

रायपुर, 15 सितंबर। CAIT : नागपुर में आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की राष्ट्रीय बैठक में देशभर से आए शीर्ष व्यापारी नेताओं ने स्वदेशी को बढ़ावा देने, जीएसटी सुधार, डिजिटल इंडिया, और व्यापारिक सशक्तिकरण जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस बैठक को व्यापारी वर्ग के भविष्य निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ से कैट का प्रतिनिधि मंडल श्री अमर पारवानी (राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन, कैट एवं सदस्य, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार) के नेतृत्व में बैठक में शामिल हुआ। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरेन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, और कई वरिष्ठ व्यापारी शामिल थे।

बैठक में उठे प्रमुख मुद्दे

  • स्वदेशी अपनाओ- भारत बनाओ का संकल्प
  • छोटे व्यापारियों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर जोर
  • डिजिटल युग में साइबर इंश्योरेंस की अनिवार्यता
  • जीएसटी व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस सुझाव
  • स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर अर्थव्यवस्था को मजबूती

प्रमुख वक्ताओं के विचार

  • बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, कैट- भारत का हर छोटा व्यापारी राष्ट्र निर्माण का आधार है। 2047 तक पूर्ण स्वदेशी भारत हमारा लक्ष्य होना चाहिए।
  • प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद- व्यापारियों को डिजिटल और स्वदेशी तकनीकों के मेल से मजबूत करना होगा। साइबर इंश्योरेंस आज की जरूरत है।
  • सुनील सिंघी, चेयरमैन, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड- स्वदेशी उत्पादों को अपनाने से न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
  • सतीश कुमार, स्वदेशी जागरण मंच- स्वदेशी खरीदना ही राष्ट्र सेवा है। हर व्यापारी को अपने स्टोर में भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

बैठक में छत्तीसगढ़ से शामिल प्रतिनिधि

सुरिंदर सिंह, वाशु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, कन्हैया गुप्ता, प्रीतपाल बग्गा, दिनेश पटेल, कांति पटेल, रतन सिंह, विक्रांत राठौर, मधु अरोरा, प्रेरणा भट्ट और नेहा श्रीवास्तव।

यह राष्ट्रीय बैठक केवल नीतिगत चर्चा (CAIT) का मंच नहीं रही, बल्कि व्यापारिक आत्मनिर्भरता और राष्ट्रभक्ति के समन्वय का भी संदेश लेकर आई। छत्तीसगढ़ के व्यापारियों की सक्रिय भागीदारी इस बात का संकेत है कि राज्य भी आत्मनिर्भर भारत अभियान में अपनी मजबूत भूमिका निभाने को तैयार है।

About The Author

व्यापार