Corrupt Officer : महिला अधिकारी नूपुर बोरा ने अपनी 6 साल की नौकरी में करोड़ों की कमाई…! सरकारी क्वार्टर से ₹92 लाख नकद…किराए के घर से ₹10 लाख नकद…₹1 करोड़ रुपये के गहने…देखें और क्या-क्या…?

Corrupt Officer : महिला अधिकारी नूपुर बोरा ने अपनी 6 साल की नौकरी में करोड़ों की कमाई…! सरकारी क्वार्टर से ₹92 लाख नकद…किराए के घर से ₹10 लाख नकद…₹1 करोड़ रुपये के गहने…देखें और क्या-क्या…?

गुवाहाटी, 17 सितंबर। Corrupt Officer : असम में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई के तहत राज्य की सिविल सेवा अधिकारी नूपुर बोरा को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ (SVT) की टीम ने रविवार को उनके दो ठिकानों पर छापेमारी कर लगभग 2 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी और कीमती जेवरात बरामद किए।

छापेमारी में क्या मिला?

छापेमारी में नूपुर के गुवाहाटी स्थित सरकारी आवास से 92 लाख रुपये नकद, लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य के सोने और चांदी के आभूषण, बारपेटा स्थित उनके किराए के घर से 10 लाख रुपये नकद, बैंक खातों और संपत्ति के दस्तावेजों सहित कई संदिग्ध लेनदेन और अघोषित निवेश के साक्ष्य बरामद किए गए।

कौन हैं ये अधिकारी?

नूपुर बोरा 2019 बैच की असम सिविल सेवा अधिकारी है। उनका जन्म 31 मार्च 1989 में गोलाघाट जिले में हुआ था। उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और कॉटन कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की। सिविल सेवा में शामिल होने से पहले वे जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में लेक्चरर के तौर पर कार्यरत थीं। नूपुर बोरा ने करबी अंगलॉं में असिस्टेंट कमिश्नर के रूप में काम शुरू किया और बाद में बरपेटा व कमरूप जिले में सर्कल ऑफिसर के पद पर तैनात रहीं।

छह महीने से चल रही थी निगरानी

विशेष सतर्कता दल के सूत्रों के मुताबिक, नूपुर बोरा पिछले 6 महीने से निगरानी में थीं। उनके खिलाफ विवादित जमीन सौदों में शामिल होने और संपत्ति जुटाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। सभी गतिविधियों पर नजर रखने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

आय से अधिक संपत्ति का मामला?

सरकारी वेतन के अनुपात में उनकी सारी संपत्ति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। धन के स्रोत को लेकर संदेह गहराया। मामले में आयकर विभाग और ईडी से संपर्क करने की तैयारी।विभिन्न प्रकार की संपत्तियों को देखते हुए उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया जा सकता है।

सहयोगी सुरजीत डेका पर भी शिकंजा

नूपुर बोरा के कथित सहयोगी लाट मंडल सुरजीत डेका के घर पर भी छापा मारा गया। आरोप है कि डेका ने बोरा की मदद से कई जमीनें अपने नाम पर खरीदीं। उनके खिलाफ भी भूमि सौदों और काली कमाई से जुड़े दस्तावेज मिले हैं।

गुवाहाटी SVT जांच अधिकारी का का कहना है कि, हमारे पास पर्याप्त प्रारंभिक साक्ष्य हैं। आगे की जांच में आय के स्रोत, भूमि सौदों की वैधता और अन्य संदिग्ध लेनदेन की पुष्टि की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो मनी लॉन्ड्रिंग की भी जांच की जाएगी।बहरहाल, नूपुर बोरा की गिरफ्तारी से न सिर्फ राज्य के प्रशासनिक तंत्र (Corrupt Officer) में हड़कंप है।

About The Author

राष्ट्रीय