Mother Murdered her Son : हृदयविदारक खबर ने किया सभी को स्तब्ध…! मां ने 8 वर्षीय बेटे का नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर किया कत्ल…यहां देखें Video

Mother Murdered her Son : हृदयविदारक खबर ने किया सभी को स्तब्ध…! मां ने 8 वर्षीय बेटे का नायलॉन रस्सी से गला घोंटकर किया कत्ल…यहां देखें Video

सीधी, 06 नवंबर। Mother Murdered her Son : सीधी जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बम्हनी चौकी के कतरी काड़ी गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने 8 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। घटना के समय मां और बेटा जंगल में लड़की बीनने गए थे, तभी मां ने बेटे का गला नायलॉन की रस्सी से घोंटकर मार डाला।

जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला बैगा समाज से ताल्लुक रखती है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच जारी है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला ने कोई स्पष्ट कारण बताए बिना यह कदम उठाया। यह घटना स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी चौंकाने वाली है और पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

About The Author

मध्यप्रदेश