दंतेवाड़ा, 06 नवंबर। Thai Boxing : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का चयन 07 से 09 नवंबर 2025 तक अमृतसर (पंजाब) में आयोजित होने वाली 16वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया गया है। थाई बॉक्सिंग इंडियन फेडरेशन (टीआईएफ) के नेतृत्व में और पंजाब थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की 21 सदस्यीय टीम (13 बालिकाएं, 8 बालक) भाग लेगी।
छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनीस मेमन और महासचिव लखन कुमार साहू ने जानकारी दी कि चयनित खिलाड़ियों में एकलव्य खेल परिसर, गीदम (दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा) से 6 खिलाड़ी और 1 अधिकारी, बालोद से 7 खिलाड़ी व 1 अधिकारी, रायपुर से 4 खिलाड़ी व 1 अधिकारी, तथा कांकेर से 1 अधिकारी शामिल हैं।
- बालिका वर्ग: लच्छी कवासी, पायके कवासी, सोमानी मरकाम, रामे कवासी
- बालक वर्ग: मंगल साय नाग, पप्पू कश्यप
फेडरेशन से निर्णायक मंडल में सम्मानजनक जिम्मेदारी
इस प्रतियोगिता की टेक्निकल समिति में छत्तीसगढ़ से अनीस मेमन (रायपुर) को चीफ जज तथा टिकेश्वरी साहू (कोच, एकलव्य खेल परिसर, गीदम) को रेफरी एवं जूरी सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।
कोच व मैनेजर
- नजमा परवीन कुरैशी (कांकेर)
- कु. भुनेश्वरी (बालोद)
टीम को दी गई शुभकामनाएं
अमृतसर रवाना होने से पूर्व रायपुर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से टी-शर्ट और ट्रैक सूट प्रदान किए गए तथा सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनीस मेमन, योग प्रशिक्षक शम्भू गुप्ता (प्रदेश अध्यक्ष, स्वच्छ भारत मिशन भाजपा), शोभाराम तांडी, एस. के. गुप्ता सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। दक्षिण बस्तर से 6 खिलाड़ियों का चयन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। अब सबकी निगाहें अमृतसर में होने वाली इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी हैं।


