APL Apollo Industries : एपीएल Apollo इंडस्ट्रीज ने की छत्तीसगढ़ में निवेश का प्रस्ताव…! 1200 करोड़ के Investment और 100 बिस्तरों के चैरिटी अस्पताल की घोषणा

APL Apollo Industries : एपीएल Apollo इंडस्ट्रीज ने की छत्तीसगढ़ में निवेश का प्रस्ताव…! 1200 करोड़ के Investment और 100 बिस्तरों के चैरिटी अस्पताल की घोषणा

रायपुर, 25 नवंबर। APL Apollo Industries : एपीएल अपोलो इंडस्ट्रीज ग्रुप के चेयरमैन संजय गुप्ता ने नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाक़ात की और राज्य में लगभग ₹1200 करोड़ के औद्योगिक निवेश का प्रस्ताव रखा।

कंपनी ने बताया कि यह निवेश उत्पादन क्षमता बढ़ाने और नए औद्योगिक संयंत्रों की स्थापना के लिए किया जाएगा। यह पहल छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे को देखते हुए की जा रही है।

बैठक के दौरान कंपनी ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल की भी घोषणा की। एपीएल अपोलो ग्रुप जल्द ही राज्य में 100 बिस्तरों का आधुनिक चैरिटी अस्पताल शुरू करेगी, जो आम जनता को किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करेगा।

यह निवेश और सामाजिक पहल न केवल राज्य की औद्योगिक वृद्धि को बढ़ावा देगी, बल्कि स्वास्थ्य और कल्याण के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

About The Author

व्यापार