नई दिल्ली, 01 फरवरी। Cigarette Tax : आज से फरवरी महीने की शुरुआत हो गई है। एक तरफ जहां आज देश का आम बजट पेश किया जा रहा है, वहीं 1 फरवरी से कई बड़े नियमों में बदलाव (Rule Change From 1st February) भी लागू हो गए हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, यात्रा और रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा। LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से लेकर FASTag नियमों में बदलाव और पान-मसाला-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स तक, कई अहम फैसले आज से लागू हो गए हैं।
पहला बदलाव: LPG सिलेंडर हुआ महंगा
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी 2026 से LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी हैं। लगातार दूसरे महीने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में इजाफा किया गया है। इस बार इसके दाम 50 रुपये तक बढ़ाए गए हैं।
नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलो LPG सिलेंडर 1691.50 रुपये से बढ़कर 1740.50 रुपये। कोलकाता में 1795 रुपये से 1844.50 रुपये। मुंबई में 1642.50 रुपये से 1692 रुपये। चेन्नई में 1849.50 रुपये से बढ़कर 1899.50 रुपये हो गया है। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दूसरा बदलाव: हवाई सफर हो सकता है सस्ता
LPG कीमतों के साथ ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में कटौती की है। ATF सस्ता होने से आने वाले दिनों में हवाई किराए में राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली में ATF का भाव 92,323.02 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 91,393.39 रुपये।
कोलकाता में 95,378.02 रुपये से 94,445.62 रुपये।
मुंबई में 86,352.19 रुपये से 85,474.63 रुपये।
और चेन्नई में 95,770 रुपये से घटकर 94,781.99 रुपये प्रति किलोलीटर रह गया है।
तीसरा बदलाव : पान-मसाला और सिगरेट महंगी होंगी
1 फरवरी 2026 से तंबाकू उत्पादों और पान-मसाला पर अतिरिक्त टैक्स लगाया जा सकता है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने GST क्षतिपूर्ति उपकर की जगह नया उत्पाद शुल्क और उपकर लागू करने की अधिसूचना जारी की है।
GST के अलावा पान-मसाला पर स्वास्थ्य एवं राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर लगाया जाएगा, जिससे इन उत्पादों की कीमतें बढ़ेंगी।
चौथा बदलाव : FASTag यूजर्स को राहत
FASTag इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 1 फरवरी से कार, जीप और वैन के लिए FASTag जारी करते समय KYC वेरिफिकेशन प्रक्रिया को खत्म करने का फैसला लिया है। इससे FASTag बनवाने की प्रक्रिया पहले से आसान हो जाएगी।
पांचवां बदलाव : फरवरी में बैंकों की छुट्टियां
अगर फरवरी में बैंक से जुड़ा (Cigarette Tax) कोई जरूरी काम है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। RBI की वेबसाइट के मुताबिक साप्ताहिक अवकाश और त्योहारों को मिलाकर फरवरी में करीब 10 दिन बैंक बंद रहेंगे। खास बात यह है कि महीने की शुरुआत ही छुट्टी के साथ हो रही है।

