Father Killed Daughter : टू चाइल्ड पॉलिसी ने दिल दहला देने वाली घटना को दिया अंजाम…! सरपंच बनने के लिए 3 बेटियां बन रही थी बाधा…पिता ने 1 बेटी का कर दिया मर्डर

Father Killed Daughter : टू चाइल्ड पॉलिसी ने दिल दहला देने वाली घटना को दिया अंजाम…! सरपंच बनने के लिए 3 बेटियां बन रही थी बाधा…पिता ने 1 बेटी का कर दिया मर्डर

महाराष्ट्र, 03 फरवरी। Father Killed Daughter : महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सरपंच चुनाव लड़ने के लिए योग्य बनने की चाहत में एक शख्स ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।

दो बच्चों के नियम से बचने की साजिश

पुलिस के अनुसार, महाराष्ट्र के केरूर गांव का रहने वाला पांडुरंग सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था, लेकिन दो बच्चों के नियम के कारण वह अयोग्य हो गया था, क्योंकि उसके तीन बच्चे थे। इस अयोग्यता को दूर करने के लिए उसने खौफनाक रास्ता चुना।

नहर में धक्का देकर की हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पांडुरंग ने अपनी बड़ी बेटी प्राची को निजामाबाद जिले के एडापल्ली के पास निजामसागर नहर में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पहले इस घटना को हादसा दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन गहन जांच के बाद सच्चाई सामने आई।

सोशल मीडिया से सच सामने आया

निज़ामाबाद पुलिस ने शव बरामद किया और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया और अखबारों में सर्कुलेट कीं। उसी गांव के एक आदमी ने तस्वीर से लड़की को पहचान लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस आरोपी पांडुरंग के पास पहुंची, तो उसने पहले बहाने बनाए, और कहा कि वह लड़की को इलाज के लिए बाहर ले गया था। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मौजूदा सरपंच भी गिरफ्तार

इस मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौजूदा सरपंच गणेश शिंदे को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, अपराध से पहले दोनों के बीच इस साजिश को लेकर बातचीत हुई थी।

पुलिस कमिश्नर ने की पुष्टि

निजामाबाद पुलिस कमिश्नर साई चैतन्य (Father Killed Daughter) ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि विस्तृत जांच के बाद पूरे अपराध का पर्दाफाश हुआ है। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

About The Author

जुर्म