रायपुर, 03 फरवरी। Liquor Scam Breaking : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी है।
378 दिनों से जेल में थे बंद
कवासी लखमा पिछले 378 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। उन्हें इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया था।
लंबे समय से जेल में रहने को माना आधार
सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय लंबी न्यायिक हिरासत। ट्रायल में लगने वाला समय जैसे पहलुओं को ध्यान में रखा।
राजनीतिक हलकों में हलचल
लखमा को जमानत मिलने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस नेताओं ने फैसले का स्वागत किया है, जबकि मामले को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी शुरू हो गई है।
शर्तों के साथ मिली जमानत
हालांकि, जमानत कुछ शर्तों के साथ दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की विस्तृत प्रति का इंतजार किया जा रहा है।

