Budget Control : 15 फरवरी से शासकीय खरीदी पर रोक…! केवल आपात स्थिति में मिलेगी छूट…वित्त विभाग का ये आदेश यहां देखें

Budget Control : 15 फरवरी से शासकीय खरीदी पर रोक…! केवल आपात स्थिति में मिलेगी छूट…वित्त विभाग का ये आदेश यहां देखें

रायपुर, 04 फरवरी। Budget Control : राज्य सरकार के वित्त विभाग ने शासकीय खरीदी पर रोक लगा दी है। यह रोक 15 फरवरी से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि में किसी भी विभाग द्वारा सामान्य परिस्थितियों में कोई नई शासकीय खरीदी नहीं की जा सकेगी।

हालांकि, अत्यावश्यक परिस्थितियों में संबंधित विभाग वित्त विभाग की पूर्व अनुमति लेकर खरीदी कर सकेंगे। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय वित्तीय वर्ष के अंतिम चरण में व्यय नियंत्रण और बजट प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

वित्त विभाग के इस आदेश के बाद सभी शासकीय विभागों, कार्यालयों और संस्थाओं को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित अवधि में नियमों का सख्ती से पालन करें। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

About The Author

छत्तीसगढ