Teen Suicide : इतना वीभत्स…! 9वीं मंजिल से एक साथ कूद गईं 3 सगी नाबालिग बहनें…खेल रही थीं ऑनलाइन गेम…आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट…यहां देखें Video

Teen Suicide : इतना वीभत्स…! 9वीं मंजिल से एक साथ कूद गईं 3 सगी नाबालिग बहनें…खेल रही थीं ऑनलाइन गेम…आत्महत्या से पहले लिखा सुसाइड नोट…यहां देखें Video

गाजियाबाद, 04 फरवरी। Teen Suicide : शहर के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने बीती रात करीब 2:30 बजे 9वीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतक लड़कियों की उम्र क्रमशः निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों बहनें ऑनलाइन गेमिंग की आदी थीं। बताया जा रहा है कि वे एक टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेलती थीं।

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से एक पेज का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लड़कियों ने लिखा है, ‘मम्मी-पापा सॉरी’। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्होंने सामूहिक आत्महत्या क्यों की।

पुलिस ने तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। थाना टीला मोड़ पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।

About The Author

अन्य राज्य