Naxal Encounter : गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता…! 3 माओवादी ढेर…AK-47 और SLR जब्त…1 जवान शहीद…यहां देखें Video

Naxal Encounter : गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता…! 3 माओवादी ढेर…AK-47 और SLR जब्त…1 जवान शहीद…यहां देखें Video

गडचिरोली, 06 फरवरी। Naxal Encounter : अबुझमाड़ में चलाए जा रहे अभियान के दौरान आज सुबह सुरक्षा बलों ने और दो माओवादी (1 पुरुष व 1 महिला) के शव बरामद किए हैं। इससे पहले एक माओवादी (1 पुरुष) का शव भी मिला था। इस प्रकार अब तक कुल 3 माओवादी (2 पुरुष व 1 महिला) ढेर हुए हैं। उनके कब्जे से 1 AK-47 और 1 SLR राइफल जब्त की गई है। हालांकि, तीनों माओवादी की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

अभियान के दौरान घायल C-60 जवान दीपक चिनना मडावी, उम्र 38 वर्ष, जो अहेरी तहसील के मंद्रा, दामरांचा के रहने वाले थे, को आज सुबह हेलीकॉप्टर के माध्यम से घने जंगल से उपजिला अस्पताल भामरागड़ लाया गया था। लेकिन जख्मों की गंभीरता के कारण उनका निधन हो गया और उन्हें वीरमरण प्राप्त हुआ।

साथ ही अभियान के दौरान एक और जवान जोगा मडावी, निवासी किष्टयापल्ली, रात को गोली लगने से घायल हुए थे। उन्हें भी हेलीकॉप्टर से भामरागड़ अस्पताल लाया गया, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और जल्द ही उन्हें गडचिरोली अस्पताल लाया जाएगा। जंगल क्षेत्र में अभी भी सुरक्षा बलों की खोज अभियान जारी है। गडचिरोली पुलिस से आगे की जानकारी मिलने की प्रतीक्षा है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़