PM Swanidhi Yojana  से बदली लोरमी के फल विक्रेता की किस्मत, सोना कैवर्त्य को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान

PM Swanidhi Yojana से बदली लोरमी के फल विक्रेता की किस्मत, सोना कैवर्त्य को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान

रायपुर, 06 फरवरी। PM Swanidhi Yojana : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों के लिए आर्थिक संबल बनकर सामने आई है। फुटकर व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना ने लोरमी के एक साधारण फल विक्रेता सोना कैवर्त्य की किस्मत बदल दी। योजना के माध्यम से व्यवसाय को नई ऊंचाईयां देकर उन्होंने न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की, बल्कि नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में शामिल होकर जिले को गौरवान्वित किया। सोना कैवर्त्य की उद्यमिता और योजना के सफल क्रियान्वयन को देखते हुए उन्हें इस वर्ष नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड में विशिष्ट अतिथि दीर्घा में आमंत्रित किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत का परिणाम है। 

सोना कैवर्त्य ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने मुझे उस समय सहारा दिया जब पूंजी की सबसे ज्यादा कमी थी। दिल्ली में परेड देखना मेरे लिए सपने जैसा था। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों के समय प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ लेने भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से 10 हजार रुपये का प्रथम ऋण प्राप्त कर अपने बंद पड़े व्यवसाय को दोबारा शुरू किया। समय पर ऋण चुकाने और बेहतर वित्तीय प्रबंधन से उन्हें आगे भी योजना का लाभ मिलने की संभावना बढ़ी। नगरपालिका अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा ने सोना कैवर्त्य की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना आज छोटे व्यापारियों के लिए नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता की मजबूत राह बन रही है। उन्होंने अन्य छोटे व्यापारियों से भी स्वनिधि योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने की अपील की।

क्या है प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना?

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना विशेष रूप से उन छोटे फुटकर व्यापारियों के लिए शुरू की गई है, जिनका व्यवसाय कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण प्रभावित हुआ था। योजना के अंतर्गत बिना जटिल दस्तावेजी प्रक्रिया के आसान ऋण सुविधा उपलब्ध है। हितग्राहियों को 07 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी, ऋण की श्रेणियां 15 हजार रूपए, 25 हजार रूपए और 50 हजार रुपये तक ऋण उपलब्ध है। लोरमी नगर पालिका अंतर्गत अब तक 249 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

About The Author

छत्तीसगढ व्यापार