Yuva Morcha : बिग ब्रेकिंग…BJYM स्वागत रैली में बड़ा हादसा…हाइड्रोजन बैलून में ब्लास्ट…! मंच से गिरे कार्यकर्ता देखकर सिहर जाएंगे…यहां देखें Video

Yuva Morcha : बिग ब्रेकिंग…BJYM स्वागत रैली में बड़ा हादसा…हाइड्रोजन बैलून में ब्लास्ट…! मंच से गिरे कार्यकर्ता देखकर सिहर जाएंगे…यहां देखें Video

उज्जैन, 06 फरवरी। Yuva Morcha : उज्जैन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्वागत रैली के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के पहली बार उज्जैन आगमन पर नानाखेड़ा से भाजपा कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत मंच लगाए गए थे।

प्रदेश अध्यक्ष का काफिला जब सांवेर रोड स्थित दो तालाब क्षेत्र के पास पहुंचा, तभी स्वागत मंच पर अचानक हाइड्रोजन गैस से भरे बैलूनों में तेज ब्लास्ट हो गया। यह स्वागत मंच युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष जयंत राव गरुड़ द्वारा लगाया गया था, जहां मंच पर स्वयं प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान बैलून ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार मंच पर प्रदेश अध्यक्ष को बड़ा हार पहनाया जा रहा था, पुष्प वर्षा चल रही थी और उनके हाथ में गदा दी गई थी। इसी दौरान एक कार्यकर्ता के हाथ में हाइड्रोजन गैस से भरे छोटे-छोटे बैलूनों का गुच्छा था, जिसे प्रदेश अध्यक्ष के हाथों उड़ाया जाना था। बैलून दिए जाने से कुछ सेकंड पहले ही उनमें जोरदार धमाका हो गया।

मंच से गिरे कार्यकर्ता

ब्लास्ट के बाद मंच पर अफरा-तफरी मच गई। मंच पर खड़े कुछ युवा नीचे गिर गए, वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर भी संतुलन बिगड़ने से मंच पर गिर पड़े, जिन्हें तत्काल उठाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। हालांकि मंच से गिरने और बैलून ब्लास्ट के कारण तीन लोग मामूली रूप से हताहत हुए, जिन्हें मौके पर ही संभाल लिया गया। घटना के बाद कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोक दिया गया और सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई।

About The Author

मध्यप्रदेश