Sadhvi PM Report : चर्चित युवा साध्वी प्रेम बाईसा की PM रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे…! एक साथ 2 जानलेवा इंजेक्शन…आंतें और पेट के अंदरूनी अंग सिकुड़ गए…यहां देखें

Sadhvi PM Report : चर्चित युवा साध्वी प्रेम बाईसा की PM रिपोर्ट से चौंकाने वाले खुलासे…! एक साथ 2 जानलेवा इंजेक्शन…आंतें और पेट के अंदरूनी अंग सिकुड़ गए…यहां देखें

जयपुर, 07 फरवरी। Sadhvi PM Report : राजस्थान की चर्चित युवा साध्वी प्रेम बाईसा की मौत जितनी अचानक हुई, उतनी ही रहस्यमय होती जा रही है। मौत के बाद सामने आए कथित सुसाइड नोट, लगाए गए इंजेक्शन और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के शुरुआती संकेतों ने पुलिस जांच को और जटिल बना दिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह मौत हादसा थी, आत्महत्या या किसी साजिश का नतीजा।

कंपाउंडर देवी सिंह, साध्वी के पिता वीरम नाथ और सेवादार सुरेश

जानकारी के मुताबिक 28 जनवरी की शाम करीब 5 बजे कंपाउंडर देवी सिंह राजपुरोहित ने साध्वी प्रेम बाईसा को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही मिनटों बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों और आश्रम के सेवादारों का कहना है कि हालत इतनी तेजी से खराब हुई कि अस्पताल पहुंचाने का मौका तक नहीं मिला और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दो इंजेक्शन, एक ही वक्त

मामले का केंद्र अब वही इंजेक्शन बन गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि साध्वी को डायनापार (डाइक्लोफिनैक) और डेक्सोना (डेक्सामेथासोन) नाम के दो इंजेक्शन दिए गए थे। मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार इन दोनों दवाओं को बिना डॉक्टर की निगरानी एक साथ या एक ही सिरिंज से देना खतरनाक हो सकता है और इससे गंभीर कार्डियोवैस्कुलर रिएक्शन हार्ट फेल तक की आशंका रहती है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अहम संकेत

डॉक्टरों ने पाया कि मौत से पहले साध्वी की आंतें और पेट के अंदरूनी अंग सिकुड़ चुके थे। कुछ अंदरूनी अंग असामान्य रूप से लाल पाए गए, जो इंफेक्शन या प्वाइजनिंग की ओर इशारा कर सकते हैं। हाथ-पैरों के नाखून नीले पड़ चुके थे, जिसे ऑक्सीजन की कमी या जहरीले प्रभाव से जोड़ा जा रहा है। हालांकि इन संकेतों के बावजूद मौत की असली वजह विसरा रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ा शक

साध्वी की मौत के करीब चार घंटे बाद उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट किया गया, जिसे पहले सुसाइड नोट माना गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि यह पोस्ट न तो साध्वी ने लिखा और न ही पोस्ट किया। यह पोस्ट उनके ड्राइवर भोमाराम ने किया था, जिसका कंटेंट साध्वी के पिता वीरमनाथ ने बताया था।

पिता का कहना है कि प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद साध्वी मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं और उन्होंने अस्पताल जाने से पहले इंसाफ की बात कही थी। पुलिस अब पिता और ड्राइवर के बयानों का आपस में मिलान कर रही है।

फॉरेंसिक जांच पर टिका सच

पुलिस ने करीब 40 सैंपल रसायनिक जांच के लिए भेजे हैं, जिनमें इंजेक्शन, नीडल, दवाइयां, कपड़े, किचन का सामान और रोजमर्रा की चीजें शामिल हैं। साध्वी के तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें से दो अनलॉक हो चुके हैं। तीसरे फोन की जांच जारी है। इसके अलावा उस तीसरी महिला से भी पूछताछ की तैयारी है, जिसका नाम प्राइवेट वीडियो के मामले में सामने आया था।

फिलहाल साध्वी प्रेम बाईसा की मौत का सच विसरा रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच पर निर्भर है। जब तक ये रिपोर्ट सामने नहीं आतीं, तब तक इंजेक्शन, सुसाइड नोट और साजिश के सवाल बने रहेंगे।

About The Author

अन्य राज्य