Brother Sister Bond : बहन की विदाई पर छोटे भाई को कार में नहीं मिली सीट…70 किलोमीटर साइकिल से पीछा किया भाई…हार्ट टचिंग वीडियो वायरल…कार में बैठे लोगों की संवेदनशीलता पर उठे सवाल…यहां देखें Video

Brother Sister Bond : बहन की विदाई पर छोटे भाई को कार में नहीं मिली सीट…70 किलोमीटर साइकिल से पीछा किया भाई…हार्ट टचिंग वीडियो वायरल…कार में बैठे लोगों की संवेदनशीलता पर उठे सवाल…यहां देखें Video

पूर्णिया/बिहार, 08 फरवरी। Brother Sister Bond : पूर्णिया के चंपानगर से एक बहुत ही इमोशनल वीडियो सामने आया है, जिसे सुशांत सुप्रिया नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दिल दहला देने वाले इस सीन में दिखाया गया है कि बहन की विदाई के समय छोटे भाई को कार में जगह नहीं मिलती, इसलिए वह साइकिल से कार का पीछा करता हुआ गंतव्य तक पहुंचता है।

बता दें कि, भाई ने साईकिल से महज एक-दो किलोमीटर या पाँच-दस किलोमीटर नहीं, बल्कि पूरे 70 किलोमीटर तक का सफर तय किया है। ये तस्वीरें जितनी दिल को छू लेने वाली हैं, उतनी ही कार में बैठे लोगों की संवेदनशीलता पर भी सवाल उठाती हैं।

यह वीडियो कथित तौर पर बिहार के पूर्णिया ज़िले के चंपानगर का है। इसमें बहन अपनी विदाई सेरेमनी के लिए कार में जा रही है, जबकि उसका छोटा भाई दूसरी कार में नहीं, बल्कि साइकिल पर उसके पीछे-पीछे जा रहा है। ऑनलाइन शेयर की गई जानकारी के अनुसार, कार में उसके लिए जगह नहीं बची थी।

छोटा भाई अपनी बहन की विदाई के गाड़ी के पीछे साइकिल चलाते हुए दिख रहा है। वीडियो में लड़का लगातार अपनी बहन को ले जा रही कार के पीछे साइकिल चला रहा है। दावा किया जा रहा है कि उसने इस तरह लगभग 70 किलोमीटर की दूरी तय की। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा है- बहन की विदाई में छोटे भाई को कार में जगह नहीं मिली, इसलिए वह अपनी बहन को छोड़ने के लिए लगभग 70 किलोमीटर साइकिल चलाकर गया।

About The Author

travel