Board Exam Fee Hike : ब्रेकिंग…! 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुल्क में बड़ा इजाफा…5 साल बाद परीक्षा शुल्क में 74% तक वृद्धि…माशिमं सचिव ने जारी किया आदेश यहां देखें List

Board Exam Fee Hike : ब्रेकिंग…! 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुल्क में बड़ा इजाफा…5 साल बाद परीक्षा शुल्क में 74% तक वृद्धि…माशिमं सचिव ने जारी किया आदेश यहां देखें List

रायपुर, 09 फरवरी। Board Exam Fee Hike : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क में इजाफा कर दिया है। पांच साल बाद यह फीस बढ़ाकर 460 रुपये से 800 रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के फार्म में भी 70 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नया शुल्क आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से लागू होगा।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने आदेश जारी कर इस बढ़ोतरी को औपचारिक रूप दे दिया है। अधिकारियों का कहना है कि बढ़ा हुआ शुल्क परीक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं, तकनीकी संसाधनों और बेहतर प्रशासनिक प्रक्रिया को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। छात्र और अभिभावक इस फैसले पर अब प्रतिक्रिया दे रहे हैं और आने वाले दिनों में इस बढ़ोतरी को लेकर चर्चा भी तेज होने की संभावना है।

तुलनात्मक चार्ट

परीक्षापुरानी फीस (रुपए)नई फीस (रुपए)बढ़ोतरी (रुपए में)बढ़ोतरी प्रतिशत (%)
10वीं46080034073.9%
12वीं46080034073.9%
बोर्ड परीक्षा फार्म+70 रुपए बढ़ोतरी70

नोट:

  • नई फीस 2026-27 शैक्षणिक सत्र से लागू होगी।
  • यह बढ़ोतरी परीक्षा शुल्क और फार्म शुल्क दोनों में की गई है।

About The Author

शिक्षा