Coal Theft from Mine : सरगुजा से सामने आई चौंकाने वाली घटना…! अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का VIDEO वायरल…यहां देखें

Coal Theft from Mine : सरगुजा से सामने आई चौंकाने वाली घटना…! अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयला चोरी का VIDEO वायरल…यहां देखें

सरगुजा, 11 फरवरी। Coal Theft from Mine : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र स्थित SECL अमेरा खदान में बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी का मामला सामने आया है। खदान में रोजाना सैकड़ों ग्रामीण घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं, जिसकी वजह से राज्य सरकार को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, खदान से रोजाना लगभग 100 टन से अधिक कोयला चोरी हो रहा है। चोरी रोकने गए खदान कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला भी किया।

स्थानीय लोगों और खदान कर्मचारियों का आरोप है कि SECL प्रबंधन और प्रशासन की लापरवाही के चलते यह चोरी लंबे समय से जारी है। चोरी का कोयला बड़े पैमाने पर पास के ईंट भट्टों और होटलों में सप्लाई किया जा रहा है। इस मामले में कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं और प्रशासन द्वारा त्वरित कदम उठाने की मांग की जा रही है।

About The Author

छत्तीसगढ