Board Exam : परीक्षा के पहले दिन 7 छात्र नकल करते पकड़े गए…! कपड़ों में पर्चियां छुपाकर पहुंचे केंद्र…CCTV निगरानी में खुली पोल

Board Exam : परीक्षा के पहले दिन 7 छात्र नकल करते पकड़े गए…! कपड़ों में पर्चियां छुपाकर पहुंचे केंद्र…CCTV निगरानी में खुली पोल

भोपाल, 11 फरवरी। Board Exam : माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन नकल के 7 प्रकरण दर्ज किए गए। अंग्रेजी विषय की परीक्षा के दौरान छात्रों को अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, 6 मामले बैरसिया स्थित एक निजी स्कूल से सामने आए हैं, जहां छात्र कपड़ों के अंदर पर्चियां छुपाकर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। परीक्षा के दौरान जांच में मामला पकड़ में आने पर तत्काल प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं एक अन्य मामला एक शासकीय स्कूल से सामने आया है।

सीसीटीवी निगरानी में खुली पोल

बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के दौरान संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर संबंधित स्कूलों में स्क्वॉड भेजे गए। जांच के बाद छात्रों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।

मंडल द्वारा इस वर्ष परीक्षा की पारदर्शिता और नकल रोकने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं। प्रदेश के 9 जिलों के 226 परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से परीक्षा की सतत निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

शिक्षा