RAMP Yojana : रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केन्द्र लखोली में 32 महिला उद्यमियों को मिला सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण

RAMP Yojana : रैंप योजना अंतर्गत बुनकर केन्द्र लखोली में 32 महिला उद्यमियों को मिला सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण

रायपुर, 11 फरवरी। RAMP Yojana : केन्द्र सरकार की रैंप (RAMP) योजना अंतर्गत बुनकर केन्द्र लखोली में हथकरघा क्षेत्र से जुड़ी 32 महिला उद्यमियों के लिए तीन दिवसीय सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार तथा राज्य शासन की उद्यमिता प्रोत्साहन पहल के तहत सीएसआईडीसी रायपुर के मार्गदर्शन में चॉइस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्योगों को बढ़ावा देना, स्वरोजगार के अवसर सृजित करना तथा प्रतिभागियों को तकनीकी एवं व्यवहारिक दक्षता प्रदान करना था। प्रथम दिवस प्रतिभागियों की वर्तमान गतिविधियों एवं चुनौतियों पर संवाद कर मास्टर ट्रेनर द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

द्वितीय दिवस केन्द्र व राज्य शासन की योजनाओं, सब्सिडी, ईडीपी, कौशल विकास, विपणन रणनीतियों एवं उद्यम पंजीयन पर जानकारी दी गई। अंतिम दिवस आयात-निर्यात रणनीति तथा साड़ी, सूट, कुर्ता सहित रेडीमेड वस्त्र निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा हुई। जिला उद्योग केन्द्र के मैनेजर सतविंदर सिंह भाटिया ने ऋण, सब्सिडी व वर्किंग कैपिटल संबंधी जानकारी दी तथा ईडीपी लीप बैच के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

About The Author

छत्तीसगढ