Raipur Speed Kills : रायपुर में रफ्तार का कहर…! तेज बाइक ने साइकिल सवार दंपती को रौंदा…3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत…हादसे का भयावह मंजर यहां देखें Video

Raipur Speed Kills : रायपुर में रफ्तार का कहर…! तेज बाइक ने साइकिल सवार दंपती को रौंदा…3 की मौके पर ही दर्दनाक मौत…हादसे का भयावह मंजर यहां देखें Video

रायपुर, 13 फरवरी। Raipur Speed Kills : रायपुर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज बाइक ने साइकिल सवार दंपती को रौंदते हुए तीन लोगों की जान ले ली। यह दर्दनाक हादसा बरौदा और भुरकुनी के बीच देर रात हुआ, जब बाइक की तेज रफ्तार ने साइकिल सवार दंपती और एक अन्य युवक को कुचल दिया।

हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है, और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार वाहनों के कारण इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग (Raipur Speed Kills) चिंतित हैं।

About The Author

छत्तीसगढ