Murder by Burning Alive : सक्ती के एक होटल में लड़की को जिंदा जलाया…! मां ने 3 युवकों पर लगाया हत्या का आरोप…CCTV और Whatsapp चैट से बड़ा खुलासा…यहां देखें VIDEO

Murder by Burning Alive : सक्ती के एक होटल में लड़की को जिंदा जलाया…! मां ने 3 युवकों पर लगाया हत्या का आरोप…CCTV और Whatsapp चैट से बड़ा खुलासा…यहां देखें VIDEO

सक्ती, 14 फरवरी। Murder by Burning Alive : छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक युवती को जिंदा जलाने का सनसनीखेज आरोप सामने आया है। मृतिका की पहचान दिशा मारवी (23 वर्ष) के रूप में हुई है। यह घटना 24 जनवरी को सक्ती के होटल शिवम में हुई, जहां दिशा को बुलाकर आरोपियों ने तारपीन तेल डालकर जिंदा जला दिया।

मां का आरोप

दिशा की मां मीरा मरावी ने तीन युवकों पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। इनमें से योगेन्द्र कुमार साहू पर मुख्य रूप से जिंदा जलाने का आरोप है, जबकि दो अन्य युवक महेंद्र सिदार और आशीष पटेल को भी साजिश में शामिल बताया गया है।

दिशा को जली हुई हालत में कार से अस्पताल छोड़ने का भी आरोप है। इसके बाद अस्पताल के बाहर का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें मृतिका दिशा और आरोपियों के दोस्त दिखाई दे रहे हैं।

व्हाट्सएप चैट

घटना से पहले की व्हाट्सएप चैट भी सामने आई है, जिसमें दिशा और आरोपी के बीच विवाद और गाली-गलौज के संकेत मिलते हैं। व्हाट्सएप चैट में 22 से 24 जनवरी के बीच की बातचीत में यह विवाद दिख रहा है।

मृतिका की मां की शिकायत

दिशा की मां मीना मरावी ने सक्ती थाना में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सक्ती थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

About The Author

छत्तीसगढ ब्रेकिंग न्यूज़