National Trade Expo 2026 : CAIT के नेशनल ट्रेड एक्सपो में 250 से अधिक ब्रांड्स की भागीदारी…! इतने बड़े व्यापारियों ने किए स्टॉल बुकिंग…यहां देखें List

National Trade Expo 2026 : CAIT के नेशनल ट्रेड एक्सपो में 250 से अधिक ब्रांड्स की भागीदारी…! इतने बड़े व्यापारियों ने किए स्टॉल बुकिंग…यहां देखें List

रायपुर, 14 फरवरी। National Trade Expo 2026 : कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ के विभिन्न व्यापारिक संगठनों की ऐतिहासिक और मजबूत भागीदारी देखने को मिलेगी। यह भव्य आयोजन 20 से 24 फरवरी 2026 तक रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित किया जाएगा।

नेशनल ट्रेड एक्सपो में फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सोलर और आईटी सेक्टर की प्रमुख कंपनियाँ और व्यापारी अपनी सहभागिता करेंगे। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के प्रमुख व्यापारिक संगठनों का समर्थन प्राप्त है, जिनमें रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ कंप्यूटर एवं मीडिया डीलर एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ फर्नीचर निर्माता व्यापारी संघ, छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन, रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन और कई अन्य संगठन शामिल हैं।

व्यापारिक नेटवर्किंग का बड़ा अवसर

CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी ने बताया कि इस एक्सपो में विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों की मजबूत भागीदारी से व्यापारिक संभावनाएँ और विस्तृत होंगी। स्टॉल बुकिंग में तेजी देखी जा रही है, और यह आयोजन व्यापारिक नेटवर्किंग, ब्रांड विस्तार और निवेश अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

नेशनल ट्रेड एक्सपो में चार भव्य डोम, आकर्षक ओपन स्टॉल्स, विशेष ऑटोमोबाइल ज़ोन, महिला उद्यमियों के लिए पिंक पवेलियन, फूड ज़ोन और प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। अनुमान है कि 250 से अधिक प्रतिष्ठित ब्रांड्स इस आयोजन में भाग लेंगे, जो व्यापारियों और ग्राहकों के लिए नए अवसरों का द्वार खोलेंगे।

CAIT के प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय व्यापारिक मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाएगा और वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत की भावना को नया उत्साह देगा।

इस महा आयोजन में छत्तीसगढ़ और देशभर के व्यापारिक संगठन जुड़ने को उत्साहित हैं, और इसके सफल आयोजन के लिए लगातार सकारात्मक माहौल बन रहा है। मुलाकात में प्रमुख पदाधिकारी अमर पारवानी, परमानंद जैन, सुरिंदर सिंह, राकेश ओचवानी, अवनीत सिंह, दीपक विधानी, कान्ति पटेल, निलेश मुंदड़ा और मनीष सोनी शामिल हुए।

नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 व्यापारिक समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की उपस्थिति हर दृष्टिकोण से एक मील का पत्थर होगी।

सहभागिता की घोषणा के साथ की स्टॉल बुकिंग

नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 की तैयारियों के दौरान, विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने अब तक अपनी औपचारिक सहभागिता की घोषणा की है और स्टॉल बुकिंग भी शुरू कर दी है। इन संगठनों की महत्वपूर्ण भागीदारी से इस आयोजन का प्रभाव और व्यापक होता जा रहा है। प्रमुख सहभागियों में निम्नलिखित व्यापारिक संगठन शामिल हैं:

  • रायपुर प्लाईवुड ट्रेडर्स एसोसिएशन
  • छत्तीसगढ़ कंप्यूटर एवं मीडिया डीलर एसोसिएशन
  • छत्तीसगढ़ फर्नीचर निर्माता व्यापारी संघ
  • छत्तीसगढ़ सोलर एसोसिएशन
  • छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेडर्स एसोसिएशन
  • रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन
  • रायपुर डोर एसोसिएशन
  • गुरुनानक चौक व्यापारी संघ
  • महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी विकास संघ
  • रवि भवन व्यापारी संघ
  • छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज
  • लालगंगा व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन
  • मिलेनियम प्लाजा व्यापारी संघ
  • सीसीटीवी कैमरा डीलर एसोसिएशन
  • शहीद स्मारक व्यापारिक संघ
  • रायपुर कैफे एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन

इन सभी संगठनों के व्यापारी अपने उत्पादों और सेवाओं के साथ नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 में भाग लेंगे। इस प्रकार, यह एक्सपो विभिन्न उद्योगों और व्यापारिक क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख मंच साबित होने जा रहा है।

About The Author

व्यापार