University of Berkeley : साकेत श्रीनिवासैया थे हाइपरलूप पेटेंट धारक छात्र…! 6 दिन पहले पड़ोसी के दरवाजे पर मिला पासपोर्ट-लैपटॉप…अब मिली डेड बॉडी…9 फरवरी से था लापता

University of Berkeley : साकेत श्रीनिवासैया थे हाइपरलूप पेटेंट धारक छात्र…! 6 दिन पहले पड़ोसी के दरवाजे पर मिला पासपोर्ट-लैपटॉप…अब मिली डेड बॉडी…9 फरवरी से था लापता

नई दिल्ली, 15 फरवरी। University of Berkeley : कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में केमिकल और बायोमोलेक्यूलर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया का शव लगभग छह दिन बाद बरामद किया गया है। 22 वर्षीय साकेत, कर्नाटक के निवासी थे और 9 फरवरी से लापता थे।

साकेत श्रीनिवासैया का आखिरी बार बर्कले हिल्स इलाके में स्थित लेक अंजा के पास देखा गया था। लापता होने के बाद स्थानीय पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की और अब उनका शव बरामद होने की पुष्टि की है।

इस घटना पर भारत सरकार के वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए गहरा खेद व्यक्त किया है। दूतावास ने कहा कि इस कठिन समय में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। इसके साथ ही दूतावास ने यह भी बताया कि साकेत के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत भेजने की व्यवस्था की जाएगी।

आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र थे साकेत

साकेत श्रीनिवासैया, जो पहले आईआईटी मद्रास के छात्र थे, बर्कले विश्वविद्यालय में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे। वे हाइपरलूप के लिए माइक्रोचैनल कूलिंग सिस्टम के विकास में शामिल थे और इस तकनीक के पेटेंट धारक भी थे।

परिवार को मिलेगा पूरा सहयोग

वाणिज्य दूतावास ने पुष्टि की कि कांसुलर अधिकारी साकेत के परिवार के संपर्क में हैं और सभी आवश्यक औपचारिकताओं और सेवाओं में उनका सहयोग करेंगे। साकेत श्रीनिवासैया के निधन की खबर से उनके परिवार और प्रियजनों सहित उनके साथ पढ़ाई कर रहे मित्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। इस घटना ने पूरे भारतीय समुदाय को स्तब्ध कर दिया है।

About The Author

राष्ट्रीय