हरियाणा, 17 फरवरी। Murder of Wife : हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बादली स्थित पाहसौर गांव में एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। यह घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है, जब पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला महक कथूरिया (26) एचडीएफसी बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थी।

हत्या के बाद लूटपाट दिखाने का प्रयास
महक अपने पति अंशुल धवन के साथ हिसार से गुरुग्राम जा रही थी, रास्ते में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर अंशुल ने पहले महक को कार में पीटा, फिर बाहर निकालकर कैंची से उसके गले पर दो वार किए। हत्या के बाद, आरोपी ने शव को पास के रजबहे में फेंक दिया और लूटपाट की झूठी कहानी गढ़ी। अंशुल ने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी पत्नी की हत्या की और लूटपाट की। लेकिन पुलिस को अंशुल पर संदेह हुआ और पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
परिवार का आरोप
महक के परिवार ने बताया कि शादी के बाद से ही अंशुल लगातार उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। महक गर्भवती थी और परिवार में नन्हे मेहमान के स्वागत की तैयारी हो रही थी। परिवार का कहना है कि यह हत्या एक साजिश के तहत की गई, और महक को अंशुल के चरित्र पर संदेह के चलते मारा गया। महक के भाई अक्षय ने बताया कि महक घर से मुस्कुराते हुए निकली थी, और उसे क्या पता था कि यह उसका आखिरी सफर होगा।

पूछताछ में खुलासा
पुलिस के अनुसार, अंशुल ने हत्या के बाद ग्लव्स पहनकर महक के गले पर कैंची से वार किए ताकि उसके फिंगरप्रिंट्स न मिलें। इसके बाद, उसने शव को पास के रजबहे में फेंक दिया और लूट की झूठी कहानी गढ़ने की कोशिश की। पुलिस ने कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
महक के परिजनों ने कहा कि शादी के बाद से अंशुल ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उनका मानना है कि यह हत्या एक लंबे समय से चल रही साजिश का हिस्सा थी। महक की शादी 25 सितंबर 2025 को हुई थी और वह दो महीने की गर्भवती थी। भाई अक्षय ने बताया कि बीती रात बहन घर से हंसते-मुस्कुराते निकली थी। उसे क्या पता था यह उसका आखिरी सफर बन जाएगा। अक्षय ने बताया कि बहन ने घर से निकलते समय जल्द दोबारा मिलने का वादा किया था। घर से जाते समय मां डिंपल ने खाना बांधकर दिया और ख्याल रखने के लिए कहा था।


