No Vending Parking Zone : अतिक्रमण पर नकेल…! सतीश थौरानी के नेतृत्व में चैंबर को बड़ी सफलता…रायपुर पुलिस ने मालवीय रोड को घोषित किया नो-वेंडिंग और नो-पार्किंग जोन

No Vending Parking Zone : अतिक्रमण पर नकेल…! सतीश थौरानी के नेतृत्व में चैंबर को बड़ी सफलता…रायपुर पुलिस ने मालवीय रोड को घोषित किया नो-वेंडिंग और नो-पार्किंग जोन

रायपुर, 17 फरवरी। No Vending Parking Zone : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सतत कोशिशों और प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी के कुशल नेतृत्व में रायपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों मालवीय रोड, जी.ई. रोड और के.के. रोड को अब ‘नो-वेंडिंग’ और ‘नो-पार्किंग’ जोन घोषित किया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा लिया गया यह ऐतिहासिक निर्णय शहर के व्यापारियों और आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।

प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को मिली नयी व्यवस्था

यह कदम चेम्बर द्वारा उठाए गए कई प्रयासों का परिणाम है, जिसमें व्यापारियों द्वारा लगातार मालवीय रोड की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और फुटपाथों पर अतिक्रमण को लेकर शिकायतें की जा रही थीं। पिछले महीने, 28 जनवरी 2026 को चेम्बर भवन में आयोजित बैठक में सतीश थौरानी ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मांग की थी कि शहर को सुव्यवस्थित किया जाए और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

मालवीय रोड शारदा चैक व्यापारी संघ के अध्यक्ष तरल मोदी और महामंत्री राजेश वासवानी द्वारा भी औपचारिक पत्र के माध्यम से चेम्बर को आवेदन दिया गया था, जिसमें अवैध अतिक्रमण और ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए ‘नो-वेंडर जोन’ की मांग की गई थी।

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस कमिश्नर ने नई कार्ययोजना लागू की, जिसके तहत मालवीय रोड, जी.ई. रोड और के.के. रोड पर अब ठेले-गुमटी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और प्रमुख तिराहों से 50 मीटर तक नो-पार्किंग जोन लागू किया जाएगा। रिंग रोड-1 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा, 18 प्रमुख चैराहों को ‘लेफ्ट फ्री’ किया जाएगा, जिससे यातायात की सुगमता बढ़ेगी और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

मालवीय रोड पर अतिक्रमण पर नकेल

चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इस बड़ी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, यह जीत राजधानी के हर उस व्यापारी की है, जो वर्षों से ट्रैफिक और अतिक्रमण की समस्याओं से जूझ रहा था। प्रशासन के इस निर्णय से बाजार की रौनक वापस आएगी और व्यापार में भी वृद्धि होगी। हम प्रशासन को इस कदम के लिए धन्यवाद देते हैं और पूरा सहयोग देने का आश्वासन देते हैं।

यह निर्णय न केवल व्यापारियों के लिए राहतकारी है, बल्कि शहर के यातायात और सार्वजनिक स्थानों के बेहतर प्रबंधन की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

व्यापार