Rajya Sabha Elections 2026 : बिग ब्रेकिंग…! 10 राज्यों में 37 सीटों पर मतदान…छत्तीसगढ़ से ये 2 प्रमुख नेता शामिल…जानिए चुनाव की तारीखें और List

Rajya Sabha Elections 2026 : बिग ब्रेकिंग…! 10 राज्यों में 37 सीटों पर मतदान…छत्तीसगढ़ से ये 2 प्रमुख नेता शामिल…जानिए चुनाव की तारीखें और List

रायपुर, 18 फरवरी। Rajya Sabha Elections 2026 : चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की राज्यसभा की 37 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जो अप्रैल 2026 में खाली होने वाली हैं। राज्यसभा चुनाव की वोटिंग 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगी, और परिणाम उसी दिन शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव की प्रमुख तिथियां

  • चुनाव का नोटिफिकेशन : 26 फरवरी 2026
  • नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख : 5 मार्च 2026
  • नामांकन की जांच : 6 मार्च 2026
  • नाम वापस लेने की आखिरी तारीख : 9 मार्च 2026
  • वोटिंग : 16 मार्च 2026, सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
  • मतगणना : 16 मार्च 2026, शाम 5 बजे

राज्यसभा में ऐसे होते हैं चुनाव

राज्यसभा चुनाव में मतदान अप्रत्यक्ष रूप से होता है, जिसमें विधायक अपने वोट डालते हैं। यह खुला मतदान होता है, यानी प्रत्येक विधायक को अपनी पार्टी का वोट दिखाना पड़ता है और उम्मीदवारों को वरीयता के आधार पर क्रमांकित किया जाता है। राज्यसभा में कुल 245 सदस्य होते हैं, जिनमें से 233 सदस्य राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चुने जाते हैं और 12 सदस्य को राष्ट्रपति नामित करते हैं। हर सदस्य का कार्यकाल 6 साल का होता है, और प्रत्येक दो साल में लगभग एक-तिहाई सदस्य रिटायर होते हैं, जिससे चुनाव नियमित रूप से होते रहते हैं।

कौन नेता हो रहे हैं रिटायर

इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राधा कृष्णन पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, डॉ. भगवत किशनराव कराड, डॉ. कनिमोझी, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, किरण चौधरी समेत कई प्रमुख नेता रिटायर हो रहे हैं। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 20 मार्च 2026 है।

छत्तीसगढ़ से हैं ये दो प्रमुख नेता

KTS तुलसी- छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य, जिनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा। फूलोदेवी नेताम-ये भी छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल भी 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा है। इन दोनों नेताओं का कार्यकाल समाप्त होने के बाद छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे।

    About The Author

    चुनाव ब्रेकिंग न्यूज़