High Voltage Drama : बड़ी खबर…मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट कार में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ा…पत्नी ने युवती को बाहर खींचकर दे-दनादन…यहां देखें हाई वोल्टेज ड्रामा VIDEO

High Voltage Drama : बड़ी खबर…मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट कार में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों पकड़ा…पत्नी ने युवती को बाहर खींचकर दे-दनादन…यहां देखें हाई वोल्टेज ड्रामा VIDEO

रीवा, 19 भोपाल। High Voltage Drama : रीवा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संभागीय संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ एक वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ को उनकी पत्नी ने कथित तौर पर प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी ने किया पति के कार का पीछा

बताया जा रहा है कि हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह की कार का उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका सिंह पीछा कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने अपने पति को एक युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद उन्होंने बीच सड़क पर कार रुकवाई और युवती को बाहर खींचकर कथित रूप से मारपीट की।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जब डॉक्टर केडी सिंह ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो वे भी पत्नी के गुस्से का शिकार हो गए। सड़क पर करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा, जिसे राहगीरों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

डॉक्टर का युवती के साथ है संबंध

सूत्रों के मुताबिक, डॉक्टर का उक्त युवती के साथ लंबे समय से कथित संबंध था, जिसकी जानकारी उनकी पत्नी को हो चुकी थी। इसी के चलते वे अपने पति पर नजर रख रही थीं। बुधवार रात हुई इस घटना के बाद शहर में चर्चा का माहौल है।

हालांकि इस मामले में अब तक न तो डॉक्टर केडी सिंह और न ही उनकी पत्नी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। पुलिस में भी किसी प्रकार की शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर मामला चर्चा में है, लेकिन प्रशासनिक या कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

About The Author

ब्रेकिंग न्यूज़ स्वास्थ्य