Seema Haide Kids : पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर भारत आई सीमा हैदर छठी बार बनी मां…! निजी अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

Seema Haide Kids : पाकिस्तान से 4 बच्चे लेकर भारत आई सीमा हैदर छठी बार बनी मां…! निजी अस्पताल में बेटे को दिया जन्म

नोएडा, 20 फरवरी। Seema Haide Kids : पाकिस्तान से चार बच्चों के साथ भारत आई सीमा हैदर अब छठी बार मां बन गई हैं। उन्होंने नोएडा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। अस्पताल से नॉर्मल डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें छुट्टी मिल चुकी है।

सीमा और उनके पति सचिन मीणा खुशी से रबूपुरा स्थित अपने घर लौट आए हैं। दंपति के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया है, वहीं सचिन के परिवार ने भी मोहल्ले में मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इज़हार किया। यह सीमा का छठा बच्चा है, जिनके पहले पति से चार बच्चे हैं और सचिन के साथ यह उनकी दूसरी संतान है। पिछले साल सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया था, और अब बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है।

ऑनलाइन गेम PUBG से हुई थी दोस्त

सीमा हैदर और सचिन मीणा की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के दौरान हुई थी। 2023 में सीमा ने अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश किया था। सचिन ने उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे पर रिसीव किया और रबूपुरा में किराए के घर में रहने की व्यवस्था की। सीमा ने पाकिस्तान में अपने पहले पति को छोड़ दिया और सचिन के साथ रहने का निर्णय लिया।

हालांकि, 4 जुलाई 2023 को पुलिस ने सीमा और सचिन को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में दोनों को जमानत मिल गई। सीमा और सचिन का दावा है कि उन्होंने 2023 में काठमांडू के एक मंदिर में शादी की थी, लेकिन सीमा अभी भी अवैध प्रवेश के कारण कानूनी जांच का सामना कर रही हैं।

सीमा हैदर का यूट्यूब चैनल भी बहुत पॉपुलर है, जिसमें 2 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं। हाल ही में सीमा ने अपने चैनल पर अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में भी एक वीडियो अपलोड किया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर सीमा के मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं, और उनके वकील का कहना है कि वह अब ‘भारत की बहू’ हैं और सहानुभूति की हकदार हैं।

About The Author

राष्ट्रीय