National Trade Expo 2026 : बीटीआई ग्राउंड में व्यापार का महाकुंभ…! देशभर के उद्यमी एक मंच पर…CAIT का बड़ा कदम

National Trade Expo 2026 : बीटीआई ग्राउंड में व्यापार का महाकुंभ…! देशभर के उद्यमी एक मंच पर…CAIT का बड़ा कदम

रायपुर, 21 फरवरी। National Trade Expo 2026 : राजधानी रायपुर के बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में आयोजित Confederation of All India Traders (CAIT) के प्रतिष्ठित आयोजन CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का दूसरा दिन और अधिक भव्यता, उत्साह एवं व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। यह आयोजन रायपुर को राष्ट्रीय व्यापारिक केंद्र के रूप में नई पहचान दिला रहा है।

कार्यक्रम में सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने एक्सपो परिसर का भ्रमण कर देशभर से आए व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप प्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों से संवाद किया तथा प्रदर्शित उत्पादों और नवाचारों की सराहना की।

व्यापारियों की ऐतिहासिक भागीदारी

देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी सहित छत्तीसगढ़ इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक्सपो केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ की दिशा में एक दूरदर्शी पहल है, जो राज्य की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा।

एक्सपो में लघु एवं मध्यम उद्योग, स्टार्टअप्स, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, एफएमसीजी, फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल, ऊर्जा एवं औद्योगिक उत्पादों का आकर्षक प्रदर्शन किया जा रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से आए ब्रांड्स और कंपनियों की भागीदारी इसे व्यापारिक नेटवर्किंग और नए अवसरों का सशक्त मंच बना रही है। जबरदस्त ऑफर्स और एक ही स्थान पर हर जरूरत का सामान उपलब्ध होने से आम नागरिकों में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 20 से 24 फरवरी 2026 तक चलने वाले इस राष्ट्रीय व्यापार महोत्सव का भव्य समापन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में होगा। इससे आयोजन की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता को और अधिक मजबूती मिलेगी।

लगातार बढ़ते उत्साह और सहभागिता के साथ CAIT नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 (National Trade Expo 2026) अब एक ऐतिहासिक और दूरगामी प्रभाव वाले राष्ट्रीय व्यापारिक महाआयोजन के रूप में स्थापित हो चुका है, जो विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को सशक्त आधार प्रदान कर रहा है।

About The Author

व्यापार