Suicide After Murder : दिल दहला देने वाली घटना घटी…! एक ही परिवार के 5 सदस्य मृत…पत्नी का गला कटा हुआ…3 बच्चों की हत्या…खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…यहां देखें Video

Suicide After Murder : दिल दहला देने वाली घटना घटी…! एक ही परिवार के 5 सदस्य मृत…पत्नी का गला कटा हुआ…3 बच्चों की हत्या…खुद भी फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या…यहां देखें Video

कासगंज, 21 फरवरी। Suicide After Murder : उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के अमांपुर कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एटा रोड स्थित एक किराए के मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और प्रशासन ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

बच्चों को जहर देने का शक

मृतकों में 50 वर्षीय श्यामवीर उर्फ सत्यवीर सिंह, उनकी 48 वर्षीय पत्नी शीला और तीन बच्चे, 12 वर्षीय आकांक्षा, 10 वर्षीय प्राची, और 8 वर्षीय ग्रीश शामिल हैं। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि सबसे पहले बच्चों और पत्नी को जहर दिया गया, और फिर सत्यवीर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।

बताया जा रहा है कि कासगंज के अमांपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले सत्यवीर के परिवार के सदस्यों की लाशें एक बंद घर में मिलीं। खिड़की से देखने पर सत्यवीर की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। उनकी पत्नी का गला कटा हुआ था और बच्चे पास में ही मरे हुए मिले। पुलिस वेल्डिंग मशीन से दरवाज़ा काटकर घर में घुसी। उन्हें उनकी पत्नी रामश्री, बेटियों प्राची और आकांक्षा और बेटे गिरीश की लाशें ज़मीन पर मिलीं।

वेल्डिंग करता था सत्यवीर

सत्यवीर वेल्डर था। घटना की जानकारी मिलने पर सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (Suicide After Murder) और दूसरे सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस घटना से हैरान था। तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस मौत का कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

About The Author

जुर्म