Child Protection : जशपुर से सनसनीखेज मामला…! 13 साल की मासूम को नशेड़ियों ने घेरकर किया गैंगरेप…9 आरोपी गिरफ्तार

Child Protection : जशपुर से सनसनीखेज मामला…! 13 साल की मासूम को नशेड़ियों ने घेरकर किया गैंगरेप…9 आरोपी गिरफ्तार

जशपुर, 22 फरवरी। Child Protection : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में 13 साल की मासूम के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है, जब पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ चाचा के घर घूमकर लौट रही थी।

बताया गया है कि गांव के चौक पर खड़े नशेड़ी युवकों ने दोनों बहनों को घेर लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। बड़ी बहन डरकर मौके से भाग गई, लेकिन छोटी बहन को मुख्य आरोपी नीरज लकड़ा और एक अन्य नाबालिग ने पकड़ लिया और कुछ दूरी ले जाकर उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान अन्य 7 आरोपी थोड़ी दूरी पर खड़े होकर घटना को देख रहे थे।

घटना की जानकारी पीड़िता ने दो दिन बाद अपने परिवार को दी। आरोपियों ने मामले को दबाने के लिए परिवार को पैसे का ऑफर दिया और थाने जाने पर जान से मारने की धमकी दी। बावजूद इसके परिवार ने 20 फरवरी को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

About The Author

छत्तीसगढ जुर्म