रायपुर, 23 फरवरी। CG Assembly : छत्तीसगढ़ विधानसभा में विधायक Kavasi Lakhma एक साल के बाद सदन में पहुंचें और कांग्रेस नेता Ajay Chandrakar से गले मिलकर गर्मजोशी से मुलाकात की।
इस मौके पर दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार और सौहार्दपूर्ण बातचीत देखी गई। विधायक लखमा की विधानसभा वापसी और चंद्राकर से मिलन को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक स्थगित
Chhattisgarh Legislative Assembly की कार्यवाही आज के लिए स्थगित कर दी गई है। सभापति की घोषणा के बाद सदन को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। दिनभर की कार्यवाही के दौरान निर्धारित कार्यसूची पर चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया। अब विधानसभा की अगली बैठक कल प्रातः 11 बजे होगी, जिसमें शेष कार्यसूची पर चर्चा जारी रहेगी।

