DMF Scam : DMF घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा गिरफ्तार…! 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड…डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर EOW की सख्त कार्रवाई

DMF Scam : DMF घोटाले में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा गिरफ्तार…! 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड…डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर EOW की सख्त कार्रवाई

रायपुर, 23 फरवरी। DMF Scam : प्रदेश के बहुचर्चित DMF (जिला खनिज न्यास) घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा को गिरफ्तार कर लिया है।

EOW के अनुसार, विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों और विभिन्न व्यक्तियों के बयानों के आधार पर प्रथम दृष्टया यह सामने आया है कि टुटेजा ने DMF निधि से जुड़े विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों और फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर काम दिलाया।

रिश्तेदारों और करीबियों को फायदा पहुंचाने का आरोप

जांच में यह भी आरोप सामने आए हैं कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों और नजदीकी फर्मों को कथित रूप से कमीशन लेकर काम आवंटित किए। डिजिटल एविडेंस और गवाहों के बयानों के आधार पर उनके खिलाफ शासकीय राशि के दुरुपयोग, आपराधिक षड्यंत्र और भ्रष्ट आचरण से संबंधित संज्ञेय अपराध के आरोप दर्ज किए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद अनिल टुटेजा को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही हैं।

About The Author

छत्तीसगढ