Knife Attack : महज 30 सेकंड में 27 बार घोंपा चाकू…! 10वीं के छात्र पर दर्दनाक हमला…उंगलियां कटी..कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें…हालत नाजुक…यहां देखें VIDEO

Knife Attack : महज 30 सेकंड में 27 बार घोंपा चाकू…! 10वीं के छात्र पर दर्दनाक हमला…उंगलियां कटी..कंधे और पीठ पर गंभीर चोटें…हालत नाजुक…यहां देखें VIDEO

भोपाल, 23 फरवरी। Knife Attack : राजधानी Bhopal के टीला जमालपुरा इलाके में स्थित स्नूकर क्लब में 15 फरवरी को हुई चाकूबाजी की वारदात का सीसीटीवी 22 फरवरी को सामने आने के बाद सनसनी फैल गई। फुटेज के मुताबिक, दो नाबालिग छात्रों ने 10वीं में पढ़ने वाले एक छात्र पर महज 30 सेकेंड में 27 बार चाकू से हमला किया।

घटना गणेश चौक स्थित क्लब की है। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही छात्र क्लब पहुंचा, उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। हमले में पीड़ित छात्र के हाथ में 10 से अधिक गहरे घाव आए हैं, दो उंगलियां भी कट गईं, जबकि कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुरानी रंजिश में हमला

जानकारी के अनुसार, हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग संस्थान में पढ़ते हैं। कुछ दिन पहले क्लब में हुए विवाद के दौरान थप्पड़ मारने की घटना के बाद रंजिश पनपी थी। पूल गेम में वर्चस्व को लेकर भी पहले तनातनी हो चुकी थी। इसी बदले की भावना से वारदात को अंजाम दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

टीला जमालपुरा पुलिस स्टेशन (Knife Attack) के टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि शुरुआती तौर पर मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों नाबालिग आरोपियों को नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और नाबालिगों में बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

जुर्म