Business Industry : दूरदर्शी बजट के लिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री को बधाई…! व्यापारी कल्याण बोर्ड ने सराहा राज्य सरकार का विजन

Business Industry : दूरदर्शी बजट के लिए मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री को बधाई…! व्यापारी कल्याण बोर्ड ने सराहा राज्य सरकार का विजन

रायपुर, 24 फरवरी। Business Industry : राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी एवं बोर्ड के सदस्य अमर परवानी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा वित्तमंत्री ओ पी चौधरी से सौजन्य भेंट कर वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट के लिए हार्दिक बधाई दी।

इस अवसर पर सिंघी ने बजट को उत्कृष्ट एवं दूरदर्शी बताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री के विकसित भारत @2047 के संकल्प को जमीनी मजबूती प्रदान करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में व्यापार, उद्योग, अधोसंरचना, युवा सशक्तिकरण और कौशल विकास पर दिया गया विशेष फोकस प्रदेश की आर्थिक प्रगति को नई गति देगा।

सिंघी ने विश्वास व्यक्त किया कि घोषित प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से प्रदेश में निवेश का वातावरण और अधिक सुदृढ़ होगा। साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा छत्तीसगढ़ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। व्यापारी प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About The Author

व्यापार