CAIT ने किया बजट का स्वागत…! AI, स्टार्टअप और MSME को देगा नई उड़ान

CAIT ने किया बजट का स्वागत…! AI, स्टार्टअप और MSME को देगा नई उड़ान

रायपुर, 24 फरवरी। CAIT : देश के सबसे बड़े व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत करते हुए इसे ‘विजन 2047 की दिशा में सर्वांगीण विकास का बजट’ बताया है। संगठन ने कहा कि यह बजट प्रदेश को विकसित राज्य बनाने की दिशा में दूरदर्शी और संतुलित कदम है।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त बयान में कहा कि बजट में ‘मिशन 5’ के माध्यम से युवा, व्यापार, अधोसंरचना और निवेश को केंद्र में रखा गया है। साथ ही, कैट द्वारा दिए गए टूरिज्म एवं एकल खिड़की प्रणाली (सिंगल विंडो सिस्टम) संबंधी सुझावों को बजट में शामिल करने पर राज्य सरकार का आभार भी व्यक्त किया गया।

विजन 2047 के अनुरूप पहल

कैट पदाधिकारियों ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के विजन 2047 के अनुरूप छत्तीसगढ़ को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की ठोस पहल है। विशेष रूप से युवा प्रदेश छत्तीसगढ़ को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने पर जोर दिया गया है।

AI एवं युवा सशक्तिकरण

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्किल मिशन के तहत उच्च शिक्षा, आईटी सेंटर और स्किल डेवलपमेंट सेक्टर में विशेष प्रावधान किए गए हैं। इससे प्रदेश के युवा “ट्रेड इंडस्ट्री रेडी” बनेंगे और स्थानीय उद्योगों को कुशल मानव संसाधन मिलेगा।

टूरिज्म मिशन को बढ़ावा

धार्मिक एवं प्राकृतिक पर्यटन के विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी शक्तिपीठ और डोंगरगढ़ को शक्तिपीठ के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल को सराहनीय बताया गया। बस्तर, सरगुजा और सिरपुर सहित अन्य पर्यटन स्थलों के विकास से होटल, ट्रांसपोर्ट और रिटेल सेक्टर में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

इंफ्रास्ट्रक्चर एवं कनेक्टिविटी

सड़क कनेक्टिविटी विस्तार, राजधानी को विशाखापत्तनम समुद्री मार्ग से जोड़ने की पहल तथा जगदलपुर, अंबिकापुर और कोरबा तक हवाई सेवाओं के विस्तार को व्यापार और उद्योग के लिए लाभकारी बताया गया। इससे लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी और व्यापारियों की प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ेगी।

स्टार्टअप एवं MSME को प्रोत्साहन

पूंजी निवेश सब्सिडी, इलेक्ट्रॉनिक एवं औद्योगिक पार्क की स्थापना तथा स्टार्टअप को बढ़ावा देने के प्रावधानों से नए उद्योग स्थापित होंगे। कैट ने कहा कि MSME क्षेत्र, जो प्रदेश की 95 प्रतिशत से अधिक औद्योगिक इकाइयों का प्रतिनिधित्व करता है, इस बजट से और मजबूत होगा।

स्पोर्ट्स एवं युवा प्रेरणा

खेल अधोसंरचना और नए खेल मैदानों (CAIT) के लिए बजट प्रावधान युवाओं में खेल भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करेंगे। अंत में कैट छत्तीसगढ़ ने विश्वास व्यक्त किया कि यदि घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ, तो प्रदेश विजन 2047 के लक्ष्य की ओर तेज गति से अग्रसर होगा। राज्य सरकार के बजट 2026-27 के सीधा प्रसारण के दौरान कैट प्रदेश कार्यालय में संगठन के पदाधिकारी, युवा टीम और महिला टीम के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

About The Author

व्यापार