Death in an Accident : मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग…! जनकपुर रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा…मौके पर ही 3 की दर्दनाक मौत…यहां देखें Video

Death in an Accident : मनेंद्रगढ़ ब्रेकिंग…! जनकपुर रोड पर दिल दहला देने वाला हादसा…मौके पर ही 3 की दर्दनाक मौत…यहां देखें Video

मनेंद्रगढ़, 24 फरवरी। Death in an Accident : एमसीबी जिले के जनकपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यह घटना जनकपुर मार्ग के धनुहर नाले के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक घटनास्थल से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर केल्हारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान करने के लिए प्रयासरत है।

केल्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत घटित इस हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषी चालक को पकड़ने की उम्मीद है।

About The Author

छत्तीसगढ