Panchayat Empowerment : जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरकार का जताया आभार…! कहा- गांव-गरीब-किसान केंद्रित ऐतिहासिक बजट

Panchayat Empowerment : जिला पंचायत अध्यक्ष ने सरकार का जताया आभार…! कहा- गांव-गरीब-किसान केंद्रित ऐतिहासिक बजट

रायपुर, 24 फरवरी। Panchayat Empowerment : जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का वर्ष 2026-27 के बजट के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ के गांव, गरीब और किसानों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला ऐतिहासिक बजट है।

नवीन अग्रवाल ने कहा कि यह वित्तीय प्रावधान “विकसित छत्तीसगढ़ 2047” के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक सशक्त कदम है, जिसमें ग्रामीण विकास और जिला पंचायतों की भूमिका को केंद्र में रखा गया है।

बजट की प्रमुख विशेषताएं

पंचायत एवं ग्रामीण विकास

ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ₹16,560 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जो गांव से शहर तक विकास की नई दिशा तय करेगा।

विकसित भारत GRAM G योजना

ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु ₹4,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। यह राशि जिला पंचायतों के माध्यम से विकास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

अन्नदाताओं के लिए विशेष प्रावधान

किसानों के कल्याण के लिए ₹13,507 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसमें कृषक उन्नति योजना, विद्युत पंप, बिजली सब्सिडी, फसल बीमा, वाटरशेड एवं बागवानी विकास को प्राथमिकता दी गई है।

₹50 लाख तक के कार्य पंचायतों को

नवीन अग्रवाल ने बताया कि उनकी मांग पर ₹50 लाख तक के निर्माण कार्य ग्राम पंचायतों के माध्यम से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी, स्थानीय नेतृत्व को मजबूती मिलेगी और जनभागीदारी सुनिश्चित होगी।

ग्रामीण अधोसंरचना को बढ़ावा

ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं, जिससे आवागमन सुगम होगा और जिला पंचायत क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। अंत में उन्होंने कहा कि यह बजट जिला पंचायतों को विकास की धुरी बनाकर ग्रामीण जनता के विश्वास पर खरा उतरने वाला है। छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के इस संकल्प के लिए उन्होंने राज्य सरकार का सादर अभिनंदन और आभार व्यक्त किया।

About The Author

शिक्षा